इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से से हराया

बारबाडोस
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद जॉस बटलर (83) और विल जैक्स (38) की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ओवर में फिल सॉल्ट (शून्य) का विकेट गवां दिया। उन्हें अकील हुसैन ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान जॉस बटलर ने विल जैक्स के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिये 128 रनों की साझेदारी हुई। 13वें ओवर में रोमारियो शेफडर् ने विल जैक्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

विल जैक्स ने 29 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से (38) रनों की पारी खेली। इसी ओवर में शेफडर् ने जॉस बटलर को भी आउट कर पवेलियन भेज दिया। बटलर ने 45 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के लगाते हुए (83) रन बनाये। लियम लिविंगस्टन (23) और जेकब बेथेल (तीन) रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने 14.5 ओवर में तीन विकेट पर 161 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया।

कप्तान जॉस बटलर को उनकी 83 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफडर् ने दो विकेट लिये। अकील हुसैन ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 35 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। ब्रैंडन किंग (एक),एविन लुइस (8) और रॉस्टन चेज (13) रन बनाकर आउट हुए। 11वें ओवर में लियम लिविंगस्टन ने निकोलस पूरन (14) को सॉल्ट के हाथों स्टंप आउट कराकर पवेलियन भेज दिया।

शरफन रदरफोडर् (एक) गुडाकेश मोती (नौ) रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोवमन पॉवेल ने टीम के लिए 41 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से (43) रनों की पारी खेली। रोमारियो शेफडर् ने 12 गेंदों में (22) रन बनाए। मैथ्यू फोर्ड (13) और टिरेंस हाइंड्स (पांच) रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 158 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद, लियम लिविंगस्टन और डैन माउजली ने दो-दो बल्लेबाज को आउट किया। आदिल रशीद और जोफ्रा आर्चर को एक-एक विकेट मिला।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति