दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: होटल-रेस्टॉरेंट में उंगली पर लगी स्याही दिखाने पर मिलेगी 30 प्रतिशत तक छूट

रायपुर

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रायपुर दक्षिण उप-चुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग की पहल पर आकर्षक डिस्काउंट आॅफर दिया जा रहा है। मतदान करने वालों को शहर के होटल-रेस्टॉरेंट में खाने-पीने और होटल बुकिंग में विशेष आॅफर दिया जाएगा। शहर की प्रतिष्ठित सुखसागर रेस्टॉरेंट, मंजू-ममता रेस्टॉरेंट, बेबीलॉन, मेय-फेयर और फेयर-वे होटल की ओर से मतदाताओं को विशेष छूट दे रही है। इस डिस्काउंट आॅफर का लाभ लेने मतदाता को अपने उंगली पर लगी स्यही दिखानी होगी।

मतदाता जागरूकता अभियान के चलते रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने यह मुहिम चलाई गई है। इसी क्रम में एमजी रोड स्थित सुखसागर और मंजू-ममता रेस्टॉरेंट में 13 नवंबर से 15 नवंबर तक मतदाताओं को बिल में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं, नवा रायपुर स्थित होटल मेय-फेयर में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक मतदाताओं को मेन्यू पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा और तीन बुफे लेने पर एक बुफे फ्री मिलेगी। साथ ही नवा रायपुर स्थित होटल फेयर-वे में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक मतदाताओं को मेन्यू पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट और रूम बुकिंग में 25 प्रतिशत मिलेगा। मतदाता जागरूकता अभियान को अपना समर्थन देते हुए वीआईपी रोड स्थित बेबीलॉन होटल ने मतदाताओं को विशेष छूट देते हुए रूम बुकिंग पर 30 प्रतिशत, मॉकटेल पर 25 प्रतिशत, मेन्यू पर 20 प्रतिशत, बुफे पर 15 प्रतिशत डिस्काउंट देने के साथ ही 3 बुफे लेने पर 1 बुफे फ्री दिया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति