पेंशनभोगियों के लिए राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान

रायपुर

इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक द्वारा पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सहयोग से 1 से 30 नवबंर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें फेस आॅथेंटिकेशन तकनीक और फिंगरप्रिंट बायोमैट्रिक आॅथेंटिकेशन की सहायता से दूरदराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिक पेंशन भोगियों को उनके घर के नजदीक डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है।

केन्द्र एवं राज्य सरकार की नौकरियों से रिटायर हुए कर्मचारियों को पेंशन निर्बाध रूप से मिलती रहे, इसके लिए प्रतिवर्ष नवंबर माह में पेंशनर को जीवन प्रमाण पत्र यानि लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराना होता है। यह सेवा वृद्ध पेंशनभोगियों के लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि उन्हें पेंशन वितरण एजेंसी के कार्यालय में भौतिक रूप से जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

पेंशनभोगी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा दी जाने वाली डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सेवा के माध्यम से अथवा डाकघर की गूगल प्ले स्टोर के पोस्ट इन्फो एप के सर्विस रिक्वेस्ट सुविधा के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण-पत्र बनवा सकेगें। इसके लिए पेंशनभोगी को केवल निकटतम डाकघर या डाकिया / ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क करना होगा अथवा पोस्ट इन्फो एप के माध्यम से डी. एल. सी बनाने के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होगी। इसके बाद डाकिया/ग्रामीण डाक सेवक को अपना आधार नंबर और पेंशन विवरण प्रदान करना होगा।

डिजिटल लाईफ सर्टिफिकेट तैयार करने के लिए जी.एस.टी सहित 70/- का मामूली शुल्क लिया जाता है। प्रमाण पत्र तैयार करने की प्रक्रिया पूर्ण होने पर पेंशनभोगी को उसके मोबाइल नंबर पर पुष्टिकरण एस. एम. एस प्राप्त होगा। इंडिया पोस्ट पेमेंटस् बैंक द्वारा यह सुविधा छत्तीसगढ़ के 134 उप डाकघरों एवं प्रधान डाकघरों में कैंप / शिविर के माध्यम से भी प्रदान की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डाकघरों एवं इंडिया पोस्ट पेमेंटस् बैंक में संपर्क किया जा सकता है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति