छत्तीसगढ़-गरियाबंद में राइस मिल को NOC देने पर ग्रामीणों ने सरपंच का बंद किया हुक्कापानी

गरियाबंद.

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां राइस मिल स्थापना के लिए ग्राम पंचायत ने एनओसी जारी किया है, इससे गांव दो फाड़ में बंट गया है. राइस मिल के विरोध में ग्रामीणों ने जहां सरपंच के परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया है. वहीं सरपंच ने भी परिवार और समर्थकों के साथ थाना पहुंचकर ग्रामीणों को बरगलाने वालों की शिकायत की है. यह मामला मैनपुर ब्लॉक के जड़ापदर का है.

राइस मिल को ग्राम पंचायत ने एनओसी जारी किया है. पंचायत के इस पत्र ने गांव को दो फाड़ कर दिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के देव स्थल पर राइस मिल बनाया जा रहा है, जिसके लिए सरपंच की मौन स्वीकृति थी, जबकि सरपंच का दलील है कि पंचायत द्वारा पूरी प्रकिया के तहत विधिवत एनओसी दिया गया है. 2005 से 2023 तक जमीन की दो बार बिक्री भी हुई. सरपंच हरचंद ध्रुव ने कहा कि ग्रामीणों के लिए रोजगार सृजित करने के उद्देश्य से उद्योग स्थापना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र विधिवत दिया गया है.

उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में होगी उचित कार्रवाई : टीआई
इस मामले में उपसरपंच, पंच ने भी ग्रामीणों के कुछ गुट पर प्रताड़ित करने और शासकीय काम में बाधा का आरोप लगाकर प्रशासन से शिकायत की है. मामला अब बड़े अफसरों के संज्ञान में आ गया है. देखना होगा कि हुक्का पानी के इस अनोखे मामले का पटाक्षेप प्रशासन कैसे करेगा. इस मामले में थाना प्रभारी रवि हुर्रा ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है. उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. उनके मार्ग दर्शन में उचित कार्रवाई किया जाएगा.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति