राजस्थान-केकड़ी की बनास नदी में युवक ने अचानक से लगाई छलांग

केकड़ी.

जिले के सावर क्षेत्र में ग्राम नापाखेड़ा के पास बनास नदी पुलिया से अचानक एक युवक मंगलवार को नदी में भरे पानी में कूद गया। पुलिस ने गोताखोरों के जरिये नदी में तलाश करवाई, मगर देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। बुधवार को अजमेर से आई एनडीआरएफ की टीम ने 50 फीट की गहराई में जाकर शव को ढूंढकर बाहर निकाला।

घटना के अनुसार केकड़ी जिले के सावर उपखंड क्षेत्र के ग्राम नापाखेड़ा के पास से बनास नदी निकल रही है। मंगलवार को अपराह्न नदी की पुलिया से गुजरने के दौरान एक युवक ने पानी से लबालब भरी नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदते हुए देखकर मौके से गुजर रहे राहगीर व वाहन चालक सहम गए और मौके पर भारी भीड़ हो गई, जिससे जाम के हालात बन गए। घटना की सूचना मिलने पर सावर पुलिस थाने के दीवान राजेन्द्र शर्मा मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंच गए और यातायात व्यवस्था को सुचारु करवाया। इधर क्षेत्राधिकार के लिहाज से मामला हनुमान नगर पुलिस थाना क्षेत्र का होने के कारण संबंधित थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों के जरिए बनास नदी में कूदे युवक की तलाश करवाई लेकिन मंगलवार देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। पुलिस ने शुरुआती तौर पर अपने स्तर पर खोजबीन करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर आखिरकार अजमेर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार को दूसरे दिन ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर 50 फीट की गहराई में जाकर युवक के शव को खोज निकाला। पुलिस के अनुसार जहाजपुर थानांतर्गत ग्राम मोतीपुरा निवासी युवक सोनू गुर्जर पुत्र लादूलाल गुर्जर मंगलवार को दोपहर बनास नदी में डूब गया था। जानकारी में सामने आया कि युवक ने छलांग लगाई थी। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। बताया गया कि मृतक शराब के नशे में था, तभी उसने छलांग लगाई। बताया गया कि उसकी पिछले साल ही शादी हुई थी। पुलिस की जानकारी के मुताबिक युवक सोनू अपने किसी साथी के साथ बाइक पर बैठकर पुलिया की ओर गया था। इस दौरान उसने पेशाब करने की बात कहकर बाइक रुकवाई और नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हनुमान नगर थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने नदी में कूदने की रिपोर्ट दी है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति