मुरैना की नंदिनी अग्रवाल ने भारत का नाम रोशन करते हुए इतिहास रच डाला

 मुरैना

 मध्य प्रदेश के छोटे से शहर मुरैना की नंदिनी अग्रवाल ने भारत का नाम रोशन करते हुए इतिहास रच डाला। नंदिनी ने दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का कीर्तिमान हासिल किया है, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी मान्यता दी है। और यही नहीं, उन्होंने CA फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल कर अपने अद्भुत टैलेंट और मेहनत का सबूत भी दिया।

16 साल की उम्र में शुरू किया CA का सफर

महज 16 साल की उम्र में नंदिनी ने CA बनने का सपना देखा। अपने यूनिक टैलेंट के बल पर, उन्होंने 13 साल की उम्र में 10वीं और 15 साल में 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने CA के लिए पढ़ाई शुरू की और असाधारण सफलता हासिल की।

रचा नया रिकॉर्ड, हासिल किए 76.75% अंक

29 नवंबर 2021 को, नंदिनी ने CA फाइनल में 800 में से 614 अंक (76.75%) प्राप्त किए और AIR 1 हासिल की। यह उपलब्धि उन्होंने सिर्फ 19 साल, 8 महीने और 18 दिन की उम्र में पाई, जो किसी भी महिला के लिए सबसे कम उम्र का रिकॉर्ड है।

प्रेरणा बनी बचपन की एक खास मुलाकात

नंदिनी ने अपने स्कूल के दिनों में एक गिनीज रिकॉर्ड होल्डर से मुलाकात की थी। तभी से उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने का सपना देखा जो तोड़ पाना मुश्किल हो। इसी सपने ने उन्हें CA फाइनल जैसे जैलेंजेज एग्जाम के लिए प्रेरित किया।

कम उम्र की चुनौतियां और मजबूत इरादे

इतनी कम उम्र में इंटर्नशिप पाने में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई कंपनियों ने उम्र को वजह बताते हुए मना किया, लेकिन नंदिनी ने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी में जुटी रहीं।

भाई का मिला हौसला और परिवार का संबल

उनके भाई सचिन ने भी CA परीक्षा में 2021 में ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल की और दोनों ने मिलकर एक-दूसरे को प्रेरित किया। नंदिनी के पिता नरेश चंद्र गुप्ता, जो एक टैक्स प्रैक्टिशनर हैं और मां डिंपल गुप्ता ने हमेशा उनके सपनों को सपोर्ट किया। नंदिनी अग्रवाल की यह उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है और युवाओं के लिए प्रेरणा कि सही मेहनत और हौसले से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति