22 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी वैक गर्ल्स

मुंबई,

प्राइम वीडियो की ड्रामा सीरीज़, वैक गर्ल्स 22 नवंबर को रिलीज होगी। पद्मश्री पुरस्कार विजेता सूनी तारापोरेवाला ने सीरीज़ वैक गर्ल्स का निर्माण एवं निर्देशन किया है जिसे सूनी, इयाना बातिवाला और रॉनी सेन ने साथ मिलकर लिखा है। इस सीरीज़ को मैटर एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और जिगरी दोस्त प्रोडक्शंस के बैनर तले केलब फ्रैंकलिन, विकेश भूटानी और सूनी तारापोरवाला ने प्रोड्यूस किया है।

कॉमेडी, ड्रामा, डांस और म्यूजिक से भरपूर इस सीरीज़ में मेखोला बोस, अनसुआ चौधरी, रिताशा राठौर, क्रिसन परेरा, प्रियम साहा, रूबी साह, अचिंत्य बोस जैसे बेहद होनहार और उभरते कलाकारों के साथ-साथ बरुन चंदा, लिलेट दुबे और स्वर्गीय नितेश पांडे जैसे दिग्गज कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं। नौ एपिसोड वाली ड्रामा सीरीज़ वैक गर्ल्स भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में 22 नवंबर को सिर्फ प्राइम वीडियो पर हिंदी में प्रीमियर के लिए तैयार है, जिसे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब किया गया है।

कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीरीज में बेबाक अंदाज़ वाली 6 युवतियों की कहानी दिखाई गई है, जो ऐसे शहर और देश में अपना एक डांस ग्रुप बनाती हैं, जहाँ उनकी पसंद के इस डांस स्टाइल, यानी वैकिंग के बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। ये लड़कियाँ साथ मिलकर 'वैक गर्ल्स' नाम से एक डांस ग्रुप बनाती हैं और सुर्खियों में छा जाती हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति