पांच दोस्तों की एक साथ जली चिताएं, देहरादून के ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे ने सबको हिलाकर रख दिया

देहरादून
देहरादून के ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे ने सबको हिलाकर रख दिया। दिन भर हादसे के वीडियो और घटना सबके जुबान पर रहे। मंगल का दिन 6 परिवारों के लिए अमंगल लेकर आया और शाम को 6 में से पांच दोस्तों की चिताएं एक साथ जली। जिनमें से तीन युवतियां भी शामिल हैं। हर कोई इस हादसे के बारे में सुनकर सन्न हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की पूरी छत टूटकर पिछले हिस्से से चिपक गई। रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार की पूरी छत टूटकर पिछले हिस्से से चिपक गई।

जिस कंटेनर से एक्सीडेंट हुआ वह कंटेनर भी इस भयानक हादसे का एक मात्र सबूत बनकर खड़ा है, जिस पर गाड़ी के कुछ हिस्सा चिपका हुआ है। ओएनजीसी चौक पर सोमवार देर रात डेढ़ बजे के आसपास बेहद तेज रफ्तार कार कंटेनर के पिछले हिस्से से टकराई थी। जिसमें 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत हुई। जिस जगह हादसा हुआ वहां पर सड़क में शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़े मिले। नई कार में 7 दोस्त सवार थे, जिनमें से एक की जान बची वह भी गंभीर रुप में अस्पताल में भर्ती है। जो तस्वीर हादसे की सामने आई है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाकि 6 दोस्तों को मौत कब छुकर निकल गई इसके लिए उन्हें सेकेंड भी समय का एहसास नहीं हुआ होगा वो भी ऐसी दर्दनाक मौत की जिसने देखा उसकी रूह कांप जाए।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति