रत्नागिरी जिले में अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों को स्थानीय पुलिस के सहयोग से एटीएस की टीम ने किया गिरफ्तार

मुंबई
रत्नागिरी जिले के नखरे कालाकोंड तहसील के चिरेखानी इलाके में अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों को स्थानीय पुलिस के सहयोग से एंटी टेररिस्ट स्कॉड (एटीएस) की टीम ने गिरफ्तार किया है। ये सभी पिछले छह महीने से नखरे इलाके में रह रहे थे। पूर्णागढ़ पुलिस स्टेशन की टीम इनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक धनंजय कुलकर्णी के अनुसार रत्नागिरी एटीएस टीम को कालराकोंडा तहसील के चिरेखानी इलाके में बांग्लादेशियों के छिप कर रहने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसके आधार पर मंगलवार को चिरेखानी में अचानक छापा मारकर इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है। छानबीन में पता चला है कि यह सभी जून 2024 से बिना वैध दस्तावेजों के चिरेखानी में रह रहे थे।

गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान वाहिद रियाज़ सरदार (35), रिज़ुल हुसैन करिकर (50), शरीफुल हौजिर सरदार (28), फारूक मुहम्मद ज़हीर अली मुल्ला (50), हामिद मुस्तफा मुल्ला (45), राजू अहमद हजरतली शेख (31), बाकिबिल्लाह अमीर हुसैन सरदार (39), सईदुर रहमान मुबारक अली (34), आलमगीर हुसैन हीरा पुत्र अब्दुल कादर दलाल (34), मोहम्मद शाहीन सरदार पुत्र समद सरदार (32), मोहम्मद नुरुज़मान मोरोल पुत्र विलायत अली (38), मोहम्मद नूरहसन सरदार पुत्र मोहम्मद जाहर सरदार (45) और किताब अली (37) के बेटे मोहम्मद लालू मंडल के रूप में की गई है। ये सभी बांग्लादेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं।

इन सभी के खिलाफ पासपोर्ट की धारा 14, भारत में प्रवेश नियम 1950 सहित नियम 6, विदेशी नागरिक आदेश 1948 पैरा.3(1)(ए), विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच पूर्णागढ़ पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक रत्नदीप सलोखे कर रहे हैं।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति