भारतीय महिला हॉकी टीम थाईलैंड को 13-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में

राजगीर
भारतीय हॉकी टीम ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के अपने तीसरे मैच में थाईलैंड के खिलाफ 13-0 से बड़ी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। टूर्नामेंट में यह भारत लगातार तीसरी जीत हैं। आज यहां बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में भारत के लिए फॉरवर्ड दीपिका (तीसरे और 19वें, 43वें, 45वें और 45+ मिनट में), प्रीति दुबे (9वें और 40वें मिनट में), लालरेम्सियामी (12वें और 56वें मिनट में), ब्यूटी डुंग डुंग (30वें और 53वें मिनट में) और मनीषा चौहान (55वें और 58वें मिनट में) ने गोल किए।
भारतीय महिला टीम ने पहले क्वार्टर की शानदार शुरुआत की और थाईलैंड पर तीन गोल के साथ अपना दबदबा कायम किया। गेम शुरू होने के तीसरे मिनट में ही दीपिका ने शानदार फील्ड गोल्ड के साथ भारत का खाता खोला। इसके बाद प्रीति दुबे ने नौवें मिनट में एक और फील्ड गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। भारतीय टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और लालरेम्सियामी ने भी 12वें मिनट में फील्ड गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। वहीं, थाईलैंड की टीम एक भी गोल करने में सफल नहीं हो पाई।
दूसरा क्वार्टर भी भारतीय टीम के नाम रहा और भारत ने दो गोल दागकर स्कोर 5-0 कर दिया। भारत ने इस क्वार्टर में गोल करने का पहला मौका गंवा दिया। लेकिन इसके बाद दीपिका ने 19वें मिनट में फील्ड गोल कर थाईलैंड की मैच में वापसी करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
थाईलैंड की रक्षापंक्ति भारत के आक्रामक खेल के सामने टिक नहीं पाया और भारत ने लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। ब्यूटी डुंग डुंग ने पहला हाफ खत्म होने के आखिरी मिनट पर पीसी को गोल में तब्दील किया। पहले हाफ की समाप्ति तक भारत ने 5-0 की बढ़त को बनाए रखा। दूसरे हाफ में भी अपनी लय को बरकरार रखते हुए भारत ने थाईलैंड पर दबदबा बनाये रखा।
तीसरे क्वार्टर में भारत ने चार गोल दागे और स्कोर 9-0 कर दिया। इसी के साथ थाईलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में काफी पीछे रह गई। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत प्रीति दुबे ने 40वें मिनट में फील्ड गोल के साथ की। इसके बाद दीपिका ने लगातार तीन गोल किए। दीपिका ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया और एक फील्ड गोल किया। वहीं, थाईलैंड की टीम गोल करने के लिए संघर्ष कर रही थी।
चौथे क्वार्टर में भारत का स्कोर 13-0 रहा। भारत के लिए ब्यूटी ने गोलकीपर को चकमा देते हुए 53वें मिनट में फील्ड गोल किया। इसके बाद मनीषा चौहान और लालरेम्सियामी ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया और मैच का समापन मनीषा के फील्ड गोल से हुआ।
भारत अगले मैच में शनिवार चीन से भिड़ेगी। भारतीय टीम ने चैंपियनिशप में अभी तक अपने सभी मैच जीते है। भारत अंक तालिका में नौ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। चीन के भी इतने ही अंक है लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण वह तालिका में शीर्ष पर है। आज के मुकाबले में खेलने के साथ ही लालरेमसियामी ने 150 मैच तथा प्रीति दुबे 50 मैच पूरे किये।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति