न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया

ऑकलैंड
न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। कीवी टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लेना वाला यह गेंदबाज इस साल दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ हैमिल्टन के सेडन पार्क में अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट करियर का आखिरी मैच खेलेगा। साउदी के नाम 770 विकेट हैं और उन्होंने पुष्टि की है कि आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज उनके लिए अंतिम सीरीज होगी। हालांकि, अगर न्यूजीलैंड अगले जून में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेती है, तो वह उसके लिए उपलब्ध रहेंगे।

साउदी ने एक बयान में कहा, “न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना ही वह सब था जिसका मैंने बचपन में सपना देखा था। 18 वर्षों तक ब्लैककैप्स के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और सौभाग्य रहा है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं उस खेल से दूर हो जाऊं जिसने मुझे इतना कुछ दिया है।” उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है और उसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ इतनी बड़ी श्रृंखला खेलने में सक्षम होना, जिसके खिलाफ इतने साल पहले मेरा टेस्ट करियर शुरू हुआ था, वह बड़ा खास है। इसके अलावा इन तीनों मैदानों पर खेलकर टेस्ट करियर को विदाई देना मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से विशेष हैं। न्यूजीलैंड के लिए मेरे कार्यकाल को समाप्त करने का यह सबसे सही तरीका लगता है।”

उन्होंने कहा, “यह एक अद्भुत सफर रहा है और मैं इसमें कुछ भी नहीं बदलना चाहूंगा। मुझे इन रोमांचक युवा गेंदबाजों के साथ काम करना और उन्हें उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन करते देखना वाकई बहुत पसंद है। अब इस टीम को आगे ले जाने की बारी उनकी है और वे जानते हैं कि मैं हमेशा उनका समर्थन करने के लिए मौजूद रहूंगा, चाहे वे पास हों या दूर।” इंग्लैंड श्रृंखला के बाद, साउदी क्रिसमस के बाद यह निर्णय लेंगे कि क्या वह श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए अंतिम सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलेंगे या नहीं।

साउदी के शानदार 18 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 391 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके शानदार ऑलराउंडर कौशल और निरंतरता ने उन्हें 300 से अधिक टेस्ट विकेट, 200 वनडे विकेट और 100 टी20 विकेट लेने वाला दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बना दिया है।

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 385 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए। उन्होंने सफेद गेंद क्रिकेट में 385 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं, जिसमें 164 टी20 विकेट शामिल हैं, जो विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा, वह तीनों प्रारूपों में 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के सिर्फ चार खिलाड़ियों में से एक हैं।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति