यू मुंबा जीत की पटरी पर लौटे, तमिल थलाइवाज की लगातार चौथी हार

नोएडा
तमिल थलाइवाज के खिलाफ दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यू मुंबा फिर एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौट आए है। मुंबा ने नोएडा इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वे सीजन के 54वें मैच में तमिल थलाइवाज को 35-32 के अंतर से हराया। यह मुंबा की 10 मैचों में छठी जीत है जबकि थलाइवाज चौथी हार के साथ 10वें स्थान पर खिसक गए। दूसरी ओर, इस जीत ने मुंबा को अंक तालिका में दूसरा स्थान दे दिया है और इसका श्रेय मंजीत (10), अजीत चव्हाण (8), रिंकू (3) और जफरदानेश (3) को जाता है। थलाइवाज के लिए मोइन शफागी (10) प्रभावशाली रहे लेकिन सचिन तंवर (3) और नरेंदर कंडोला (4) जैसे स्टार रेडरों की नाकामी उसे भार पड़ी। नितेश ने डिफेंस से 6 अंक लिए।

इससे पहले, जफरदानेश ने डिफेंस व रेड से दो अंक लेकर मुंबा को अपेक्षित शुरुआत दिलाई थी। इसके बाद अजीत के शानदार सुपर रेड की बदौलत मुंबा ने 5-1 की लीड ली और फिर सातवें मिनट तक 8-4 की लीड के साथ अपनी स्थिति मजबूत की। थलाइवाज ने इसके बाद लगातार दूसरे टैकल के साथ स्कोर 6-8 कर दिया। नौवे मिनट में सचिन खाता खोलने के इरादे से डू ओर डाई रेड पर आए लेकिन लपके गए। थलाइवाज के डिफेंस ने हालांकि तीसरे कामयाब टैकल के साथ उन्हें रिवाइव करा लिया।

10 मिनट के बाद मुंबा 9-7 से आगे थे। ब्रेक के बाद रिंकू ने शफागी को लपका और फिर मंजीत ने बोनस के साथ दो अंक ले लिए। अब मुंबा 12-7 से आगे थे। मंजीत यही नहीं रुके और अगले रेड पर भी दो अंक लेकर थलाइवाज को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया। जफर ने डू ओर डाई पर नरेंदर का एंकल होल्ड कर थलाइवाज को आलआउट की ओर धकेला। फिर मुंबा ने इसे अंजाम देकर 19-8 की लीड ले ली।

पांच मिनट में 13वें अंक के साथ मुंबा ने फासला 13 का कर लिया था। थलाइवाज की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं थीं। सचिन बाहर थे और नरेंदर को किसी से सपोर्ट मिल नहीं रहा था। इस बीच शफागी ने दो रेड में तीन अंक लेकर वापसी की उम्मीद जगाई। हाफटाइम तक मुंबा 23-12 से आगे थे। हाफटाइम के बाद सचिन की वापसी हुई लेकिन वह फिर लपक लिए गए। फिर मंजीत ने बस्तामी और नितेश को बाहर कर स्कोर 27-13 कर दिया। शफागी ने अगली रेड पर मंजीत को लपक लिया। फिर रिंकू ने नरेंदर को लपक हिसाब बराबर किया।

शफागी रेड में अंक लेकर लौटे और फिर अनुज ने अजीत को डैश कर स्कोर 16-28 कर दिया। सचिन रिवाइव हुए और पहला रेड प्वाइंट लिया। सचिन की अगली रेड पर सुनील आउट आफ बाउंड हुए और मुंबा सुपर टैकल सिचुएशन में आ गए। मंजीत ने हालांकि यह स्थिति टाल दी। 30 मिनट बाद मुंबा 29-18 से आगे थे। ब्रेक के बाद डू ओर डाई रेड पर सचिन फिर लपके गए। मुंबई ने 11-12 अंक की लीड लगातार बनाए रखी थी लेकिन फिर शफागी को लपक परवेश ने पांच मिनट शेष रहते फासला 13 का कर दिया।

थलाइवाज ने फासले को पाटने की कोशिश की लेकिन 19वें मिनट में सुपर टैकल के साथ मुंबा ने फिर दूरी बना ली। शफागी ने हालांकि तीन के डिफेंस में सुपर रेड के साथ 45 सेकेंड पहले मुंबा को आलआउट कर स्कोर 29-35 कर दिया। आलइन के बाद भी थलाइवाज ने दो अंक लिए। फासला अब 4 का था और अंतिम रेड पर मिले एक अंक के साथ 3 का रह गया। इस मैच से थलाइवाज को एक अंक मिला।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति