पाकिस्तान के मंसूबों पर ICC ने फेरा पानी, PoK नहीं जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी, भारत ने जताई थी आपत्ति

मुंबई

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होना है. आईसीसी ने इससे पहले ट्रॉफी को पाकिस्तान भेज दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ट्रॉफी के साथ टूर करना चाह रहा था. पीसीबी इसको लेकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भी जाने के प्लान में था. लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. अब पीसीबी ट्रॉफी के साथ पीओके नहीं जा सकेगी.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 16 नवंबर से 24 नवंबर तक ट्रॉफी को पूरे देश में घुमना चाह रहा था. इसे दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी के2 पर भी ले जाने का प्लान है. इसके साथ ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के तीन शहर स्कार्दु, मुर्री और मुजफ्फराबाद में ले जाने का प्लान है. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसको लेकर आपत्ति जताई थी. आईसीसी ने इस पर संज्ञान लिया है. आईसीसी ने पीसीबी को ट्रॉफी को पीओके न ले जाने के लिए कहा है.

चैंपियंस ट्रॉफी पर मचा बवाल –

चैंपियंस ट्रॉफी पर अब तक काफी बवाल हो चुका है. टीम इंडिया टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी. इसको लेकर पीसीबी में काफी हलचल मची हुई है. टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च तक होगा. लेकिन अभी तक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है. हालांकि इससे पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान पहुंच गई है.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति