पराग्वे ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर वर्ल्ड कप क्वालिफायर में एक रोमांचक जीत हासिल की

असंसियोन
पराग्वे ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर वर्ल्ड कप क्वालिफायर में एक रोमांचक जीत हासिल की। एंटोनियो सनाब्रिया और ओमार अल्डेरेटे ने टीम के लिए गोल किए।
मैच का पहला गोल करते हुए इंटर मिलान के स्ट्राइकर लुटारो मार्टिनेज ने अर्जेंटीना के लिए पहला गोल किया। उन्होंने एनज़ो फर्नांडीज के शानदार पास पर दौड़ते हुए गेंद को अपने कंट्रोल में लिया और दूर के कोने में सटीक शॉट मारा। थोड़ी देर बाद, सनाब्रिया ने गुस्तावो वेलास्केज के क्रॉस पर शानदार ओवरहेड वॉली से पैराग्वे के लिए स्कोर बराबर कर दिया। हाफटाइम के तुरंत बाद अल्डेरेटे ने डिएगो गोमेज़ की फ्री-किक पर हेडर मारकर पैराग्वे को बढ़त दिलाई।

अर्जेंटीना की टीम कोई गोल करने में सफल नहीं हो सकी और उनको मैच 1-2 से गंवाना पड़ा। हालांकि इस हार के बावजूद, अर्जेंटीना 11 मैचों में 22 अंकों के साथ 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी जोन में शीर्ष पर बनी हुई है और वह पैराग्वे से छह अंक आगे है। उल्लेखनीय है कि शीर्ष 6 टीमें 2026 वर्ल्ड कप के लिए सीधा क्वालीफाई करेंगी, जबकि सातवें स्थान की टीम को इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ में मौका मिलेगा। 2026 का फीफा विश्व कप उत्तरी अमेरिकी देशों कनाडा, मैक्सिको और यूएसए में आयोजित होगा।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति