कर्नाटक के नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत, सड़क पर लगा लंबा जाम

कर्नाटक
कर्नाटक के चिकोडी के निपाणी शहर में शुक्रवार को स्तवनिधि घाट से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसे की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे बहाल करने में पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

अनियंत्रित ट्रक बना हादसे की वजह
निपाणी पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना एक अनियंत्रित ट्रक के कारण हुई, जो मुंबई जा रहा था। ट्रक ने पहले एक जीप को टक्कर मारी, जिससे जीप सड़क के दूसरी ओर चली गई और दो कारों तथा एक दोपहिया वाहन से टकरा गई। इस हादसे में खानपुर के जंबोती निवासी 65 वर्षीय नारायण नागु परवलकर की मौत हो गई। हादसे के समय नारायण और अन्य लोग जंबोती से कोल्हापुर स्थित महालक्ष्मी देवी और ज्योतिबा मंदिर जा रहे थे।

वीडियो में दिखा भयावह मंजर
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रक को सड़क के नीचे पलटा हुआ देखा जा सकता है। इसके अलावा, कुछ अन्य वाहन और कारें भी क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दे रही हैं।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में 45 वर्षीय रेशमा कुदथुरकर और 28 वर्षीय शंकर परवलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें तुरंत बेलगाम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा, 15 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मृतक नारायण नागु परवलकर के घर में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच
निपाणी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण पुलिस और प्रशासन मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति