शादी की खुशियों के बीच स्‍कॉर्पियो हादसे की शिकार, चार की मौत से मातम

रुड़की.
हादसे के बाद दूल्हे और उसके स्वजन के अलावा कुछ चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की रस्मे पूरी हुई। वहीं इससे पहले जिस किसी ने भी हादसे की बात सुनी वह मौके की तरफ दौड़ पड़ा। अपनों के शव और घायलों को देख कर लोग दहाड़ मारकर रोते रहे। इस हादसे से सारी खुशी मातम में बदल गईं। मेरठ के थाना दौराला निवासी ब्रजेश के बेटे मनीष की बरात गुरुवार की रात रुड़की के चंद्रपुरी में आई थी। बरात में शामिल एक स्काॅर्पियो कार मंगलौर के देवबंद तिराहे के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में स्काॅर्पियाे ने कई कलाबाजी खाई।

हादसे में चार बरातियों की मौत
हादसे में सुजल (22), शेखर उर्फ सोनू (24) निवासी अख्तियारपुर थाना दौराला मेरठ, वंश (20) निवासी दौराला मेरठ तथा चिराग उर्फ दीक्षित निवासी अलीपुर सरधना मेरठ के अलावा काशी, तुषार, अमित और दीक्षांत निवासी अख्तियारपुर घायल हो गये थे। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुजल, सोनू, वंश और चिराग को मृत घोषित कर दिया था। चार मौत से खुशी का माहौल मातम में बदल गया था। हादसे की सूचना पाकर बराती से लेकर घराती सभी अस्पताल की तरफ दौड़ पड़े। अपनों के शव देख कर लोग दहाड़े मार कर रोते रहे।

किसी को भी यकीन नहीं आ रहा था कि ऐसा हो गया है। हादसे के बाद दुल्हन पक्ष के लोग भी अस्ताल पहुंचे। हादसे के बाद न तो बैंड बाजा और न किसी तरह का नाच गाना हुआ। दूल्हे पक्ष के चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की रस्में हुई। इसके बाद दुल्हन को विदा किया गया। वहीं दूल्हे पक्ष के लोग भी भारी मन से दुल्हन को लेकर रवाना हुए। कई लोग पोस्टमार्टम कराने के लिए रुड़की में ही रुक गये।

देर रात चिराग के रुप में हुई चौथे मृतक की शिनाख्त
हादसे मे मरने वाले तीन लोगों की पुलिस ने शिनाख्त कर ली थी, लेकिन चौथे की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। देर रात को पुलिस ने चौथे मृृतक की शिनाख्त चिराग निवासी अलीपुर थाना सरधना मेरठ के रुप में हुई। पुलिस ने सभी के शव कब्जे में लिये। शुक्रवार को सभी के शव का पोस्टमार्टम हुआ।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति