वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान मगाये गए खाने में निकला कीड़ा, कॉन्ट्रैक्टर पर लगा 50 हजार का जुर्माना

चेन्नई
वंदे भारत से यात्रा कर रहे एक यात्री को तिरुनेलवेली और चेन्नई के बीच चलने वाली ट्रेन में भोजन के रूप में परोसे गए सांभर में तीन कीड़े मिले. मुरुगन नाम के यात्री ने इसकी शिकायत करने के लिए फूड प्रोवाइडर को फोन किया था. मुरुगन ने कहा कि फूड प्रोवाइडर ने दो कीड़े अपने हाथ से निकाल दिए जबकि एक बचा हुआ कीड़ा मुरुगन ने अपने हाथ से निकाला. जानकारी के मुताबिक फूड प्रोवाइडर ने यह कहकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की कि यह कोई कीड़ा नहीं बल्कि जीरा है. इस सफाई से परेशान होकर मुरुगन ने शिकायत आगे बढ़ा दी. उन्होंने बातचीत को कैमरे पर रिकॉर्ड किया और खाने को वापस कर दिया. उनके आसपास मौजूद यात्रियों ने भी खाना वापस कर दिया.

'ऐसा खाना देंगे तो फूड पॉइजनिंग हो जाएगी'
मुरुगन ने कहा, 'अगर आप बच्चों को ऐसा खाना देंगे तो उन्हें फूड पॉइजनिंग हो सकती है. इडली पर रंग के निशान हैं.' इस दौरान फूड प्रोवाइडर मुरुगन और उनके आसपास मौजूद यात्रियों को यह मनाने की कोशिश करता रहा कि यह सांभर मसाला और जीरा है. मामले का संज्ञान लेते हुए, दक्षिणी रेलवे ने एक स्पष्टीकरण जारी किया जिसमें पुष्टि की गई कि परोसे गए खाने में कीड़ा था लेकिन दावा किया कि वह कैसरोल कंटेनर के ढक्कन पर चिपका हुआ था और कहा कि कीड़ा खाना पकने के बाद वहां आया होगा.

कॉन्ट्रैक्टर पर 50,000 रुपये का जुर्माना
दक्षिण रेलवे, मदुरै डिवीजन ने कहा, 'दूषित खाने के पैकेट को गुणवत्ता जांच के लिए डिंडीगुल में हेल्थ इंस्पेक्टर को सौंप दिया गया है. शुरुआती जांच में कोई असामान्यता सामने नहीं आई है. मिनी पैंट्री एरिया के गहन निरीक्षण से यह पुष्टि की गई कि यह स्वच्छ था और इसमें कीड़ों की मौजूदगी का कोई संकेत नहीं था. इस लापरवाही के परिणामस्वरूप, कॉन्ट्रैक्टर पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.'

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति