लाहौर में भीषण प्रदूषण से लोग परेशान, सरकार ने सभी पार्कों को लोगों के लिए किया बंद

लाहौर
पाकिस्तान के लाहौर में लोगों का दम घुट रहा है। भीषण प्रदूषण से लोग परेशान हैं। पिछले 30 दिनों में 19 लाख से अधिक लोग सांस की बीमारियों से पीड़ित होकर सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे हैं। शनिवार को ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 75,000 से अधिक लोगों ने विषैली धुंध और वायु प्रदूषण की वजह से श्वसन संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा 3,359 अस्थमा रोगियों, 286 हृदय रोग पीड़ित, 60 स्ट्रोक पीड़ित और 627 कंजंक्टिवाइटिस मरीजों का इलाज किया गया। लाहौर में वायु प्रदूषण से जुड़े सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां 5,353 व्यक्ति सांस संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। इनमें 359 अस्थमा के मरीज, 171 हृदय रोगी, 20 स्ट्रोक पीड़ित और 303 कंजंक्टिवाइटिस से पीड़ित हैं। लाहौर के प्रमुख अस्पताल मरीजों से भरे हैं। सांस रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
 
लाहौर और मुल्तान संभाग में स्वास्थ्य आपातकाल
दोनों ही संभागों में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद।
सरकार ने सभी सार्वजनिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।
सभी पार्कों को भी किया गया बंद।
बाजारों का खुलने का समय सीमित किया गया।
कई इलाकों में कृत्रिम बारिश का लिया गया सहारा।
चिकित्सा कर्मचारियों की छुट्टियां रद।

मरीजों की संख्या बढ़ी तो चरमरा सकती स्वास्थ्य व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग के निगरानी शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या चरम पर पहुंच गई है। आने वाले दिनों में बाह्य रोगी और आपातकालीन विभागों में मरीजों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करना कठिन हो सकता है। एक स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक पिछले 30 दिनों में 1.91 मिलियन से ज़्यादा लोग सांस की बीमारियों से पीड़ित होकर सरकारी अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। इनमें से 133,429 मामले सिर्फ लाहौर के हैं। 119,462 अस्थमा के मरीज भी सामने आ चुके हैं। इनमें भी 5,577 पीड़ित लाहौर के हैं।

लाहौर में स्थिति गंभीर
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 13,862 हृदय रोगियों में से 5,455 लाहौर के हैं। 5,141 स्ट्रोक रोगियों में से 491 लाहौर का संबंध लाहौर से है। कंजंक्टिवाइटिस के कुल 11,913 पीड़ितों में 1,945 अकेले लाहौर से हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता सईद हमद रजा ने माना कि स्थिति गंभीर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिकारियों ने अस्पतालों में व्यापक व्यवस्था की है। चिकित्सा कर्मचारियों की सभी आपातकालीन छुट्टियां रद कर दी गई हैं। चौबीसों घंटे सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति