सरकारी मेडिकल कॉलेज में पसंद नहीं आई छात्र की हेयर स्टाइल, प्रोफेसर ने नाई के दुकान में ले जाकर मुंडवा दिया सिर

हैदराबाद
जबरन एक मेडिकल छात्र के सिर मुंडवाने का मामला सामने आया है। मामला तेलंगाना के खम्मम जिले में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज का है। मेडिकल कॉलेज के एक फैकल्टी सदस्य पर आरोप है कि वह एक छात्र को नाई की दुकान पर ले गया और जबरन उसका सिर मुंडवा दिया। मामला प्रकाश में आने के बाद तेलंगाना सरकार ने जांच का आदेश दिया है।

अधिकारियों के मुताबिक मामला 12 नवंबर का है। सरकार ने मामले में गंभीरता से लिया है। तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा ने मामले की जांच का आदेश दिया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह रैगिंग नहीं है।

छात्र की हेयर स्टाइल नहीं आई पसंद
तेलंगाना सरकार के अधिकारियों के मुताबिक शुरुआत में मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में कुछ सीनियर ने प्रथम वर्ष के छात्र से कहा कि यह हेयर स्टाइल मेडिकल कॉलेज के छात्र के लिए उचित नहीं है। उसे अपने बाल ट्रिम करवाने को कहा। हालांकि बाद में छात्र ने बाल ट्रिम करवा लिए। मगर छात्रावास में ही रहने वाले रैगिंग विरोधी समिति के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और एक सहायक प्रोफेसर ने कहा कि यह अजीब लग रहा है। इसके बाद दोनों छात्र को सैलून लेकर पहुंचे। यहां उसका सिर मुंडवा दिया।
 
प्राचार्य ने बनाई जांच समिति
मामला प्राचार्य के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने शनिवार को चिकित्सा अधिकारी को छात्रावास से हटाने का आदेश दिया और घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि सहायक प्रोफेसर की ओर से इस तरह की गतिविधि में शामिल होना ठीक नहीं है। उधर, उनके विभाग का कहना है कि ऐसा करने का उनका कोई इरादा नहीं था। वह केवल छात्र को अनुशासित करना चाहते थे।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति