रूस पर पहली बार लंबी दूरी की अमेरिकी मिसाइलों से हमला, यूक्रेन ने शुरू कर दिया जंग का नया दौर

वाशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मंजूरी के बाद यूक्रेन ने पहली बार रूस पर अमेरिकी मिसाइलें दागी हैं। RBC यूक्रेन के मुताबिक यूक्रेनी सेना ने रूस के अंदर हमले के लिए लंबी दूरी की अमेरिकी ATACMS मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। बाइडेन द्वारा रूस के अंदर हमलों के लिए अमेरिकी हथियारों के इस्तेमाल की इजाजत मिलने दो दिन बाद यह हमला हुआ है। RBC यूक्रेन समाचार एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि हमला रूस के ब्रांस्क क्षेत्र के कराचेव में हुआ। सूत्र ने कहा, "पहली बार हमने रूसी क्षेत्र पर हमला करने के लिए ATACMS का इस्तेमाल किया। यह हमला ब्रांस्क क्षेत्र में एक सैन्य ठिकाने पर किया गया था और इसे सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया।"

गौरतलब है कि महीनों तक बाइडेन ने तनाव बढ़ने की आशंकाओं के बीच यूक्रेन को इस तरह के हमलों की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। हालांकि रूस में 10,000 से अधिक उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती की खबर के बाद अमेरिका ने इसकी मंजूरी दे दी थी। द डेली टेलीग्राफ ने बताया कि यूक्रेन रूस जंग में उत्तर कोरिया के दखल के बाद अमेरिका ने इसे गंभीरता से लिया है और तनाव बढ़ने की आशंका भी जताई है। इसके बाद इन हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी गई।

एजेंसी ने आगे बताया कि हमले में रूसी सेना के मुख्य मिसाइल और आर्टिलरी निदेशालय के रूस के सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अधिकारी एंड्री कोवलेंको ने बताया कि उत्तर कोरियाई तोपखाने के हथियार, निर्देशित हवाई बम, विमान-रोधी मिसाइल और मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (MLRS) के लिए गोला-बारूद के साथ साइट पर मौजूद थे।

इससे पहले रूस ने इन हथियारों का इस्तेमाल ना करने की चेतावनी दी थी। रूस ने एक दिन पहले ही कहा था कि अगर इन हथियारों का इस्तेमाल हुआ तो यह जंग की आग को और भड़का देगा और दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ेगी। वहीं बाइडेन की मंजूरी के बाद बौखलाए रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मंगलवार को देश की नई परमाणु नीति पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत यह घोषणा की गई है कि रूस पर पारंपरिक मिसाइल ड्रोन और अन्य विमान से किया गया हमला भी परमाणु हथियार के इस्तेमाल करने के मानदंडों के दायरे में आएंगे।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति