गोपाल राय ने कहा- प्रदूषण के मुद्दे पर केंद्र को तीन बार लिखा पत्र, अब भी कोई जवाब नहीं

नई दिल्ली
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। सोमवार से ग्रैप-4 को भी लागू कर दिया गया है। इन सब के बीच, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर बैठक बुलाने की मांग की है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर आईएएनएस ने खास बातचीत की। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार के रवैए और प्रदूषण की मौजूदा स्थिति पर विचार व्यक्त किए। गोपाल राय से जब पूछा गया कि आपने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखा है, क्या लगता है जवाब आएगा। इस पर गोपाल राय ने सवाल करते हुए कहा कि क्यों नहीं आएगा? यही तो देश जानना चाहता है कि भाजपा की केंद्र सरकार इतनी लापरवाह है कि एक बैठक भी नहीं बुला सकती। काम करना तो दूर, केंद्र सरकार एक बैठक भी नहीं बुला सकती और किसी को भरोसा नहीं है कि वह बैठक बुलाएंगे। आज पूरा उत्तर भारत, सिर्फ दिल्ली ही नहीं, वायु आपातकाल की स्थिति में है। बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, बच्चों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और भाजपा सरकार सो रही है। उनके पास एक बैठक बुलाने की भी फुर्सत नहीं है। इससे ही उनकी गंभीरता का पता चलता है।

उन्होंने कहा कि इस इमरजेंसी जैसी स्थिति के समाधान के लिए हमने अगस्त से केंद्र सरकार से लगातार संपर्क किया। हमने सबसे पहले 30 अगस्त को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखा, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। फिर 10 अक्टूबर को और फिर 23 अक्टूबर को पत्र भेजा, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। आज स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि अब हमें फिर से पत्र लिखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरा निवेदन है कि इस पर तुरंत हस्तक्षेप करें और कार्रवाई की जाए।

दिल्ली में ऑड-ईवन लागू करने और वर्क फ्रॉम होम जैसे कदम उठाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम सभी पहलुओं पर नज़र बनाए हुए हैं और विशेषज्ञों की राय ले रहे हैं। जो भी जरूरी कदम होगा, हम उठाएंगे। हम स्थिति का पूरी तरह से आकलन कर रहे हैं और हर जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार हैं।

डीटीसी कर्मचारियों के हड़ताल को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हम डीटीसी कर्मचारियों से बातचीत कर रहे हैं। हमारा सबसे निवेदन है कि इस समय सभी को मिलकर सहयोग करने की जरूरत है। हम सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए, ताकि संकट की स्थिति को दूर किया जा सके।

दिल्ली में भाजपा की ओर मास्क बांटे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री एक बैठक बुलाने को तैयार नहीं हैं और मास्क बांट रहे हैं। भाजपा नेताओं से मेरा निवेदन है कि नौटंकी बंद करें। अपनी सरकार को कहिए कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से एक बैठक बुलवाएं। अगर वे कुछ नहीं कर सकते, तो कम से कम मास्क बांटने का ही काम करें।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति