गर्भवती महिला की लापरवाहीपूर्वक किए गए उपचार के कारण मौत, मामला कलेक्टर की जनसुनवाई में आया

भोपाल
शहर एक निजी अस्पताल में डाक्टरों द्वारा गर्भवती महिला का गलत तरीके से आपरेशन किया गया था। जिससे उसकी लापरवाहीपूर्वक किए गए उपचार के कारण मौत हो गई। यह आरोप अस्पताल प्रबंधन पर स्वजनों ने कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को आवेदन देते हुए लगाए हैं। मैगीपुरा बैरसिया के रहने वाले 40 वर्षीय निर्मल कुशवाह ने शिकायत करते हुए बताया कि वह पत्नी संगीता को उपचार के लिए भोपाल अस्पताल लेकर गया था। जहां अस्पताल में 21 अक्टूबर को महिला का आपरेशन किया और अस्पताल संचालक दीनदयाल लोधी ने पत्नी को भोपाल रेफर करने के लिए कहा।
 
इस पर निर्मल ने स्वयं से बड़े अस्पताल ले जाने के लिए कहा तो दीनदयाल ने मना कर दिया और कहा कि वह ठीक है उन्हें दो यूनिट खून चड़ेगा। दूसरे दिन भोपाल रेफर करने के लिए कहते हुए लीलावती अस्पताल पत्नी को लेकर पहुंचे तो यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीएम ने सीएमएचओ को जांच कर अस्पताल पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ईदगाह ड्योढ़ी की जमीन पर अतिक्रमण
अलीम कुरैशी ने शिकायत करते हुए बताया कि ईदगाह ड्योढ़ी स्थित करोड़ों की शासकीय भूमि पर फिरसे भूमाफिया गिरोह कब्जा कर रहा है। यहां फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कराए जा रहे हैं।जिसकी शिकायत वह पूर्व में भी कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस भूमि का प्रकरण बैरागढ़ वृत्त में पंजीबद्ध है।न्यायालय ने भी निर्माण पर रोक लगा रखी है।इसके बाद भी जमीन पर अतिक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। एडीएम ने मामले की जांच एसडीएम बैरागढ़ को सौंपी है।

रेस्टोरेंट संचालक ने किया रास्ता बंद, 200 परिवार परेशान
राजवंश कालोनी अध्यक्ष प्रेमनारायण सैनी ने बताया कि व्यंजन रेस्टोरेंट एंड होटल के संचालक ने 10 हजार वर्ग फिट जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है।इस वजह से मुख्य मार्ग बंद हो गया है और 200 परिवार परेशान हैं। इसमें संचालक को आरआइ, पटवारी का संरक्षण प्राप्त है।वहीं शिव नगर कालोनी छोला निवासी अयोध्या बाई ने बताया कि बेटा विनोद और बहू सुनीता साथ में रहते हैं।दोनों मिलकर बुजुर्ग महिला को परेशान करते हैं न ही भरणपोषण देते हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति