15 फरवरी से चार अप्रैल तक चलेंगी सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं, देखें पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. बोर्ड ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों की क्लास की डेटशीट जारी की है. इस बार केंद्रीय बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षा से 86 दिन पहले सीबीएसई डेटशीट 2025 रिलीज की ई है. शेड्यूल के मुताबिक सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2025 तक चलेंगी. वहीं सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक. ऐसे में सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के स्टेंडट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2025 का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.

सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2025

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा शनिवार, 15 फरवरी 2025 को इंग्लिश (कम्यूनिकेटिव), इंग्लिश (लैंग्वेज एंड लिटरेचर) विषय के साथ शुरू होंगी. वहीं सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी को आन्ट्रप्रनर्शिप विषय के साथ शुरू होंगी.

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 टाइमिंग

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 सुबह 10.30 बजे शुरू होंगी. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं दोनों की परीक्षाएं 2025 सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी जो दोपहर 12.30 बजे या फिर 1.30 बजे तक चलेंगी.

सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2025

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट कहां डाउनलोड करें

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर उपलब्ध है, जिसे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले स्टूडेंट डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई 10वीं, 12वीं डेटशीट 2025 डेटशीट की पीडीएफ फाइल एक ही है, ऐसे में सीबीएसई 10वीं के छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 डेटशीट और सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2025 को डाउनलोड करें.

 

सीबीएसई कक्षा 12वीं की डेट शीट

विषय तिथि
शारीरिक शिक्षा 15 फरवरी, 2025
भौतिकी 21 फरवरी, 2025
बिजनेस स्टडीज 22 फरवरी, 2025
भूगोल 24 फरवरी, 2025
रसायन विज्ञान 27 फरवरी, 2025
गणित (मानक/अनुप्रयुक्त) 8 मार्च, 2025
इंग्लिश इलेक्टिव/कोर 11 मार्च, 2025
अर्थशास्त्र 19 मार्च, 2025
राजनीति विज्ञान 22 मार्च, 2025
जीवविज्ञान 25 मार्च, 2025
अकाउंटेंसी 26 मार्च, 2025
इतिहास 1 अप्रैल, 2025
मनोविज्ञान 4 अप्रैल, 2025
डेटशीच ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in जाएं।
  • सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2025/सीबीएसई 12वीं डेट शीट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगा।
  • इसे देखें और डाउनलोड कर लें।

 

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति