पन्ना में एक बार फिर किस्मत ने मजदूर का साथ दिया, खुदाई के दौरान 5.87 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला, जिसकी कीमत करीब 20 लाख

 पन्ना

 पन्ना में फिर एक मजदूर की किस्मत उस समय चमक गई, जब उसे हीरा खदान में खुदाई के दौरान एक चमचमाता बेशकीमती हीरा मिल गया. हीरे को देखा तो शख्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस 5.87 कैरेट के नायाब हीरे की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही है. इस हीरे को पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया गया है, जिसे आगामी 4 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में होने वाली नीलामी में बोली के लिए रखा जाएगा.

पन्ना को देश-दुनिया में उच्च क्वालिटी के हीरों के लिए जाना जाता है. यहां रातों-रात लोगों की किस्मत चमक उठती है. ऐसे ही एक मजदूर की किस्मत ने साथ दिया और वह रातों रात लखपति बन गया.

जिला मुख्यालय पन्ना से करीब 12 किलोमीटर दूर बिलखुरा के रहने वाले मजदूर सुरेंद्र सिंह गौड़ को कृष्णा कल्याणपुर पटी कि उथली हीरा खदान से खुदाई के दौरान 5.87 कैरेट का बेशकीमती चमचमाता हीरा मिला. इस हीरे की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है.

मजदूर ने ये हीरा कार्यालय में जमा कर दिया. इस हीरे को 4 दिसंबर से शुरू हो रही बोली में रखा जाएगा और जो राशि आएगी, उसमें से 11.50 प्रतिशत रॉयल्टी काटकर बाकी पैसा सुरेंद्र सिंह को दे दिया जाएगा.

हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि ग्राम बिलखुरा के सुरेंद्र ने कृष्णा कल्याणपुर पटी में उथली हीरा खदान लगाई थी. खदान में खुदाई के दौरान 5.87 कैरेट का हीरा मिला. आगामी 4 दिसंबर को कुल 81 नग हीरे बोली के लिए रखे जाएंगे, जिनका वजन 241.71 कैरेट है. इनकी अनुमानित कीमत तीन करोड़ 80 लाख आंकी गई है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति