राजस्थान-हनुमानगढ़ में ट्रक से 350 पेटी अवैध शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़.

हनुमानगढ़ जिले की पल्लू थाना पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। जिला विशेष टीम (डीएसटी) सेक्टर नोहर की सूचना पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चूरू के ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक में 350 पेटियों में राजस्थान निर्मित देसी शराब के 16,800 पव्वे भरे हुए थे। आरोपियों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पल्लू पुलिस थाना प्रभारी एसआई सुशील कुमार ने बताया कि जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर की सूचना पर थाना के हेड कांस्टेबल शुभराम के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना के सामने मेगा हाईवे पल्लू से सरदारशहर रोड पर नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान ट्रक नंबर आरजे 10 जीए 4041 को रुकवाया गया, जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर सवार थे। तलाशी के दौरान ट्रक में लदी 350 पेटियों में अलग-अलग ब्रांड की राजस्थान निर्मित देसी शराब के कुल 16,800 पव्वे मिले। अवैध शराब जब्त कर ट्रक में सवार रामनिवास (30) पुत्र रामेश्वर लाल नायक और ओमप्रकाश (35) पुत्र लेखराम सिंवर, निवासी रातूसर सिवरान, पीएस भानीपुरा, जिला चूरू, को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान थाना प्रभारी सुशील कुमार कर रहे हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शुभराम, मदनलाल, कांस्टेबल रमेश कुमार, रणजीत और मांगीलाल शामिल रहे। इस कार्रवाई में डीएसटी सेक्टर नोहर की विशेष भूमिका रही।

आपको बता दें कि जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली के नेतृत्व में जिले भर में अवैध शराब और नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति