NCC स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों और युवाओं को अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाने का लगातार काम कर रहा : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

भोपाल

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एनसीसी संगठन स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों और युवाओं को अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाने का लगातार काम कर रहा है। एनसीसी ने विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, साम्प्रदायिक सौहार्द, समाज सेवा, अनुशासन के साथ देशभक्ति के संस्कार विकसित किये हैं। मंत्री सिंह आज भोपाल के शौर्य स्मारक में एनसीसी के 76वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि देश में उच्च पदों पर अनेक विभूतियां हैं, जो देश निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं। इन सबका संबंध अपने युवा काल में एनसीसी से रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्कूल शिक्षा के दौरान एनसीसी से जुड़े रहे। एनसीसी के आयोजन 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करने में अहम कार्य कर रही है। एनसीसी से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर हम प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को पूरा कर सकते हैं।

एनसीसी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल विक्रांत एम दुमने ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि भारत में एनसीसी का गठन 1948 में हो गया था। एनसीसी हमारे देश की वह संस्था है, जो समाज को एक सकारात्मक दिशा देने में भरपूर योगदान कर रही है। एनसीसी विद्यार्थियों में नेतृत्व की क्षमता विकसित करने और सामाजिक सेवा की भावना को मजबूत करने का भी लगातार काम कर रही है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुतियां

एनसीसी के स्थापना दिवस पर कैडेटस् ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ अंचल की जनजातीय लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दी। भोपाल के कॉर्मेल कान्वेन्ट की छात्राओं ने अनुशासित तरीके से ब्रास बैण्ड पर मधुर ध्वनि प्रस्तुत की। इसी के साथ कैडेटस् ने एनसीसी गान और राष्ट्रगान भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन पर डिप्टी डायरेक्टर जनरल मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ ब्रिगेडियर रजनीश सिंह गौर ने बताया कि प्रदेश में युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिये कैडेट ट्रेनिंग अकादमी की स्थापना प्रस्तावित है। वहां भूमि आवंटित हो गयी है। शीघ्र ही वहां भवन निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। इसके साथ ही कैडेटस् के स्वल्पाहार भत्ता और कैम्प में शामिल कैडेटस् के आवासीय भत्ते में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में एनसीसी कैडेटस् की संख्या को बढ़ाने के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। इस मौके पर एनसीसी कैडेटस् ने शिविर में रक्तदान किया।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति