बिहार के पंचायती राज विभाग द्वारा राज्य में भरे जाएंगे 15610 पद

बिहार

पंचायती राज विभाग जिला परिषदों में 15610 पदों पर स्थायी व संविदा के आधार पर नियुक्ति की जानी है. इसमें 4351 स्थायी पद हैं, जबकि 11259 संविदा वाले पद शामिल हैं. स्थायी पदों पर नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग और बिहार कर्मचारी सेवा आयोग द्वारा की जानी है. इसके अलावा लेखापाल, तकनीकी सहायक, कार्यपालक सहायक-डाटा इंट्री ऑपरेटर, ग्राम कचहरी सचिव और ग्राम कचहरी न्यायमित्र की नियुक्ति जिलाधिकारी द्वारा गठित चयन समिति द्वारा की जानी है. अभी तक राज्य के 10 जिलों द्वारा संविदा वाले पदों पर नियुक्ति की गयी. शेष 28 जिलों को इन पदों पर शीघ्र नियुक्ति का निर्देश दिया गया है. डीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जिला परिषद में होगी संविदा पर बहाली की जायेगी.

4351 पद है स्थायी व 11259 संविदा वाले
पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जिला परिषदों द्वारा संविदा वाले जिन पदों पर नियुक्ति की जानी है उसमें लेखापाल सह आइटी सहायक के 7070 पद, तकनीकी सहायक के 556 पद, कार्यपालक सहायक के तीन पद, ग्राम कचहरी सचिव के 1400 पद और ग्राम कचहरी न्याय मित्र के 2230 पद शामिल हैं. उन्होंने बताया कि अभी तक अररिया, कैमूर, किशनगंज, मुंगेर, नालंदा, शिवहर, सुपौल, नवादा, बांका और वैशाली जिलों द्वारा संविदा वाले पदों पर नियुक्ति कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 4351 स्थायी पदों पर नियुक्ति की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग और बिहार कर्मचारी चयन आयोग को भेज दी गयी है. उन्होंने बताया कि सभी पदों पर तेजी से नियुक्ति का निर्देश दिया गया है.

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति