जम्मू में कश्मीरी पंडितों की दुकानों पर बुलडोजर ऐक्शन से उबाल, झुका प्रशाशन, कहा-जल्द ही नई दुकानें दी जाएंगी

जम्मू
विस्थापित कश्मीरी पंडितों की दुकानों पर जम्मू में बुलडोजर चलाए जाने से स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया है। यह ऐक्शन उन कश्मीरी पंडितों पर हुआ है, जो तीन दशक पहले घाटी से विस्थापित होकर यहां आए थे और छोटे-मोटे कारोबार कर रहे थे। इन लोगों की दुकानें जमींदोज किए जाने से लोग भड़क गए हैं और अब प्रशासन को भी झुकना पड़ा है। लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ ऐक्शन की मांग की है और ऐतराज के बाद वहां रिलीफ कमिश्नर अरविंद करवानी पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमने हालात का जायजा लिया है और पीड़ितों की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही नई दुकानें कश्मीरी पंडित परिवारों को दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि ये दुकानें जम्मू विकास प्राधिकरण की जमीन पर बनी थीं। यहां पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया है और जल्दी ही यहां 10 दुकानें बनाई जाएंगी। इन दुकानों को कश्मीरी पंडित परिवारों को दिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि दुकानें हटाए जाने पर हो रहा विरोध गलत है क्योंकि कश्मीरी पंडितों से इसे लेकर मंजूरी ली गई थी। रिलीफ कमिश्नर ने कहा कि इन लोगों को तीन महीने का समय दिया गया था। इन लोगों ने दुकानों को खुद नहीं हटाया तो फिर प्राधिकरण की ओर से ऐक्शन लिया गया।

हालांकि इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। भाजपा, पीडीपी, अपनी पार्टी समेत कई कश्मीरी पंडित संगठनों ने भी आलोचना की है। इन संगठनों का कहना है कि जल्दी ही नई दुकानें बनाकर दी जाएं ताकि कश्मीरी पंडित परिवारों की आजीविका प्रभावित न हो सके। उमर अब्दुल्ला सरकार पर हमला बोलते हुए एक कश्मीरी पंडित दुकानदार कुलदीप किसरू ने कहा, 'हमें बेहतर सुविधाएं या आर्थिक मदद देने की बजाय यह सरकार हमारी दुकानों पर बुलडोजर चलाकर आजीविका का सहारा भी छीन रही है।' एक अन्य दुकानदार जव लाल भट्ट ने कहा कि हम तो इन दुकानों के ही भरोसे थे। अब कैसे हम अपने परिवारों का भरण-पोषण कर सकेंगे।

महबूबा मुफ्ती ने भी की उमर अब्दुल्ला से ऐक्शन की मांग
उन्होंने कहा कि हमारी एलजी और सीएम साहब से अपील है कि मामले में दखल दें। एक अन्य दुकानदार जवाहर लाल ने कहा कि यह तो गुंडागर्दी है। हमें कोई नोटिस नहीं दिया गया और अचानक ही इस तरह दुकानें ढहा दी गईं। वहीं कश्मीरी पंडितों के एक नेता ने कहा कि रिलीफ डिपार्टमेंट दुकानें तैयार करा रहा है। इसलिए ऐक्शन करने में कुछ देरी करनी चाहिए थी ताकि नई दुकानों में शिफ्ट होने का वक्त मिल सके। अब सवाल है कि नई दुकानें मिलने तक ये लोग कैसे अपना बिजनेस कर सकेंगे। पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने भी इस मामले में ट्वीट किया है और उमर अब्दुल्ला से ऐक्शन की अपील की है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति