मुंबई में स्टेशन पर लोकल ट्रेन में सीट को लेकर झगड़ा, चाकू से की हत्या, यात्रिओं में मचा हड़कंप

मुंबई
मुंबई में घाटकोपर स्टेशन पर लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए झगड़े में हत्या का मामला सामने आया है। टिटवाला निवासी 16 वर्षीय लड़के पर 35 साल के व्यक्ति पर चाकू से हमला करने का आरोप है, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना 15 नवंबर की है और मृतक की पहचान अंकुश भालेराव के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में चढ़ने के बाद यात्रा के दौरान किशोर से उनकी तीखी बहस हुई। वह लड़का चाकू लिए हुआ था और उसी से हमला कर दिया। हाथापाई के दौरान मृतक ने एक तस्वीर खींची थी जिसके आधार पर पुलिस को आरोपी को पकड़ने में मदद मिली।

सरकारी रेलवे पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। इस तरह आरोपी का पता लगाया गया और हत्या के 2 दिन बाद उसे टिटवाला से पकड़ लिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के बड़े भाई 25 वर्षीय मोहम्मद सनाउल्लाह को भी गिरफ्तार किया है। उस पर अपने भाई का चाकू छिपाने और उसे पकड़ने से बचाने में मदद करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक दोनों टिटवाला के रहने वाले हैं। 14 नवंबर को दोनों के बीच ट्रेन की सीट को लेकर झगड़ा हुआ था।

पीछे से चाकू से कर दिया हमला
रिपोर्ट के मुताबिक, अंकुश भालेराव और उसके 2 दोस्तों ने झगड़े के दौरान नाबालिग के साथ मारपीट की थी। इस दौरान लड़के ने भालेराव को जान से मारने की धमकी दी। इसके अगले दिन आरोपी टिटवाला से एक ट्रेन में चढ़ा और घाटकोपर स्टेशन पर उतर गया। यहां पहुंचकर वह भालेराव के आने का इंतजार करने लगा। करीब 10 बजे भालेराव वहां आया और उस शराब की दुकान की ओर जाने लगा, जहां वह काम करता था। इसी दौरान आरोपी ने छिपकर उसका पीछा किया और पीछे से चाकू मारकर भाग गया। भालेराव को घायल अवस्था में राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पता चला कि उसका लीवर काफी डैमेज हुआ है। आखिरकार इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति