कनाडा के पीएम ने लिया यू टर्न, अब कनाडा में एयरपोर्ट पर भारतीयों की नहीं होगी अतिरिक्त जांच

ओटावा
कनाडा ने भारत जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त जांच के अपने फैसले को वापस ले लिया है। कनाडा की ट्रांसपोर्ट मंत्री अनीता आनंद के कार्यालय ने गुरुवार को सीबीसी न्यूज को बताया कि उन प्रतिबंधों को हटा दिया गया है। नए नियम पिछले सप्ताह ही लागू किए गए थे। कनाडा ने सोमवार को कहा था कि भारत जाने वाले यात्रियों के लिए अत्यधिक सावधानी बरती जा रही है। एयर कनाडा ने भारत जाने वाले यात्रियों के लिए एक नोटिस भी जारी किया था। नोटिस में कहा गया था, "भारत जाने वाले सभी यात्रियों के लिए सुरक्षा संबंधी कड़े आदेशों के कारण आपकी आगामी फ्लाइट के लिए प्रतीक्षा समय अपेक्षा से अधिक होने की उम्मीद है।"

सोमवार को एयर कनाडा के प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए इस बात की पुष्टि की जिसमें कहा गया कि ट्रांसपोर्ट कनाडा ने भारत जाने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षा संबंधी जांच को देखते हुए आदेश जारी किए हैं और एयर कनाडा इनका पालन कर रहा है।" वहीं रविवार को टोरंटो पियर्सन एयरपोर्ट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आज शाम टोरंटो पियर्सन में अंतरराष्ट्रीय प्री-बोर्ड स्क्रीनिंग में प्रस्थान करने वाले यात्रियों को सामान्य से ज्यादा वेटिंग टाइम का सामना करना पड़ सकता है। अगर यात्रा कर रहे हैं तो कृपया अपनी एयरलाइन पता करें और अपनी उड़ान पकड़ने के लिए पर्याप्त समय पर पहुंचे।"

इससे पहले नवंबर में SFJ प्रमुख आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने सिखों को चेतावनी देते हुए एक वीडियो जारी किया था। इसमें पन्नू ने कहा था, "19 नवंबर के बाद एयर इंडिया की उड़ान न भरें। आपकी जान को खतरा हो सकता है।" उसने कहा था कि वह एयरलाइन के बहिष्कार की अपील कर रहा है और कोई धमकी नहीं दे रहा है। हालांकि उस समय ओटावा में भारत के उच्चायोग ने कनाडा सरकार के आने औपचारिक रूप से मामले को उठाया था और ट्रांसपोर्ट कनाडा ने एयर इंडिया की उड़ानों के लिए सुरक्षा बढ़ा दी थी।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति