गोवा में दिखे स्टार कार्तिक आर्यन, ‘समुद्र, रेत और सूरज’ के बीच बिताया समय

मुंबई,

रूह बाबा यानि कार्तिक आर्यन शनिवार को 34 साल के हो गए हैं। बर्थ डे ईव पर वो गोवा के बीच पर दिखे। सोशल मीडिया के जरिए फैंस को समंदर, रेत और सूरज का दर्शन कराया। वो यहां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे हैं।

स्टार कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें वह धूप, रेत और समंदर का आनंद उठाते दिख रहे हैं। बीच पर खड़े अभिनेता को गुलाबी शर्ट और सफेद पैंट पहने हुए सूरज को निहारते देखा जा सकता है। कैप्शन के नाम पर एक दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है।

गुरुवार को कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट से कुछ तस्वीरें डालीं।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने गोवा बीच से एक ग्लास की तस्वीर पोस्ट की जिसके बैकग्राउंड में एस्प्रेसो गाना सुना जा सकता है। अगली स्टोरी में कार्तिक आर्यन को बीच के किनारे सनसेट की खूबसूरती को निहारते देखे जा सकते हैं। उनकी इस पोस्ट पर गायक सोनू निगम ने रिएक्ट किया है। बॉलीवुड स्टार को उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

हाल ही में कार्तिक गुजरात में थे, जहां उन्होंने अहमदाबाद में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया था, जहां दोनों को स्टेज पर नाचते और गले मिलते हुए देखा गया।

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर दोनों सितारों की कई तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में दिलजीत और कार्तिक हाथ उठाए हुए थे और दोनों काले रंग के आउटफिट में थे। दसरी तस्वीर में कार्तिक आर्यन दिलजीत सिंह को पीछे से गले लगाते दिखे थे। वहीं, तीसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक और दिलजीत ने स्टेज पर परफॉर्म भी किया और एक-दूसरे को गले भी लगाया। इस पोस्ट का कैप्शन था, “वाइब (कॉल मी हैंड इमोजी)।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिलजीत कार्तिक की “भूल भुलैया 3” का गाना “हरे कृष्णा हरे राम” गाते हुए सुनाई दे रहे हैं। फिल्म में कार्तिक के निभाए रूह बाबा किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति