तमन्ना भाटिया ने ‘मलाई माखन’ के प्रति अपने प्यार का किया इजहार

मुंबई,

 अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने नवाबों के शहर लखनऊ में रहने के दौरान मलाई मक्खन के प्रति अपने प्यार का इजहार किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह कार की पिछली सीट पर बैठी नजर आ रही हैं और सर्दियों में दूध और मलाई से बनने वाले मीठे नाश्ते मलाई मक्खन से भरी प्लेट को देखकर बहुत खुश नजर आ रही हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मलाई मक्खन के बिना लखनऊ नहीं छोड़ सकती।”इस स्वादिष्ट व्यंजन की बात करें तो यह उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में खास तौर पर कानपुर, वाराणसी और लखनऊ में बनाया जाता है। दिल्ली में इसे दौलत की चाट के नाम से जाना जाता है।

इसके बाद अभिनेत्री ने अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘सिकंदर का मुकद्दर’ के प्रचार के दौरान सुनहरे और सफेद रंग की पोशाक पहने अपनी कई तस्वीरें साझा की।

उन्होंने लिखा, “देखो हीरे नहीं हैं मेरे पास, मैं एक गोल्डन गर्ल हूं।”

उनकी दोस्त और अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने तमन्ना की तारीफ करते हुए लिखा: “अरे यहां तो आप हो।”

तमन्ना अगली बार नीरज पांडे द्वारा निर्देशित ‘सिकंदर का मुकद्दर’ में नजर आएंगी। यह 29 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली है।

फिल्म में जिमी शेरगिल, अविनाश तिवारी और राजीव मेहता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

“सिकंदर का मुकद्दर” एक मनोरंजक कहानी को सामने लाता है। फिल्म में दिव्या दत्ता और जोया अफरोज भी हैं। आगामी थ्रिलर अपराध, जुनून और न्याय की खोज पर आधारित है। यह प्रोजेक्ट जिमी शेरगिल और तमन्ना की पहली ऑनस्क्रीन जोड़ी है। अभिनेत्री के पास ‘ओडेला 2’ भी है। अशोक तेजा द्वारा निर्देशित “ओडेला 2” में युवा, नागा महेश, वामसी, गगन विहारी, सुरेंद्र रेड्डी, भूपाल और पूजा रेड्डी के साथ हेबा पटेल, वशिष्ठ एन सिम्हा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति