कबाड़ का व्यवसाय करने वाली महिला के ठिकाने से पुलिस टीम ने 22 लाख 30 हजार किये जब्त

जशपुरनगर

कबाड़ का व्यवसाय करने वाली महिला से पूनम साव के घर और दुकान की तलाशी में पुलिस टीम ने 22 लाख 30 हजार रुपये नकद और 5 लाख रुपये मूल्य के कबाड़ के समान जब्त किए हैं। एसपी शशि मोहन सिंह का कहना है कि जब्त किए गए नकद राशि के मामले की जांच आयकर विभाग को सौंपा जा रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि शुक्रवार की तड़के शहर के साथ पत्थलगांव, कांसाबेल और कुनकुरी थाना क्षेत्र में कबाड़ व्यवसायियों के ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की गई। उन्होनें बताया कि पुलिस प्रशासन को लंबे समय से जिले में कबाड़ व्यवसाय के आड़ में चल रहे अवैध कारोबार की शिकायत मिल रही थी। इन शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने इस आपरेशन की योजना बनाई गई थी। एएसपी सोनी ने बताया कि अभियान के दौरान कांसाबेल के जशपुर रोड की निवासी महिला कबाड़ी पूनम साहू के घर में भी पुलिस टीम ने छापा मारा।

तलाशी के दौरान घर से बड़ी मात्रा में कांसा, तांबा और स्टील के बर्तन, टूल्लू पंप पुलिस ने जब्त किए है। जब्त किए गए सामान का कोई हिसाब महिला नहीं दे पाई। घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 22 लाख 30 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में मिले नकदी के संबंध में भी कबाड़ की व्यवसायी महिला पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कार्रवाई करते हुए नकद राशि को जब्त कर लिया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच आयकर विभाग को सौंपनें की तैयारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त कांसाबेल में पुलिस टीम ने पोंगरो के कबाड़ व्यवसायी यूनुस खान और आशीष कुमार उर्फ मंटू के ठिकानों पर भी छापा मार कर तलाशी ली।
लेकिन यहां से पुलिस को कोई संदेहजनक वस्तु हाथ नहीं लगी है। अभियान के दौरान पुलिस को दूसरी बड़ी सफलता पत्थलगांव थाना क्षेत्र में मिली। यहां पुलिस टीम ने शहर में कबाड़ व्यवसाय करने वाले तीन व्यवसायी के घरों में छापा मारा। तलाशी में पुलिस ने एक व्यवसायी के पास से एक ट्रक कबाड़ और पिंटू खान व विक्की अग्रवाल के पास से एक-एक पिकअप कबाड़ जब्त किया गया है।

कुनकुरी थाना क्षेत्र में गिनाबहार के कबाड़ व्यवसायी निजाबुल आलम के गोदाम से पुलिस टीम ने शासकीय सप्लाई के झूले,रेलिंग जब्त किया है। एएसपी सोनी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि यह सरकारी संपत्ति कहां से लगाया गया है। जिला मुख्यालय में भी पुलिस टीम ने रबूल खान, विष्णुबगान निवासी टीपू कबाड़ी और डिपाटोली निवासी पंकज कबाड़ी के ठिकाने पर छापा मारा।

कबाड़ व्यवसायियों के विरूद्ध मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान कांसाबेल में महिला व्यवसायी के घर से नकद राशि जब्त की गई है। मामले को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंपा जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-शशि मोहन सिंह,एसपी,जशपुर

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति