दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ रही, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है

नई दिल्ली
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को हल्का कोहरा रहने का अनुमान जताया। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ रही है। तापमान में भी लगातार गिरावट जारी है। गुरुवार को 10.2 डिग्री सेल्सियस के साथ इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार रात का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का अब तक का दूसरा और तीसरा सबसे कम तापमान रहा।

आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान साल 2023 में तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 11.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। कोहरे की चादर में लिपटे और सर्द हवा से परेशान शहर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के वक्त आर्द्रता का स्तर 80 से 64 प्रतिशत के बीच रहा। दिल्ली भारत का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, जिसका औसत पीएम 2.5 स्तर 243.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है और सप्ताह-दर-सप्ताह प्रदूषण में 19.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

‘रेस्पायर लिविंग साइंसेज’ की एयर क्वालिटी एनालिसिस रिपोर्ट के अनुसार, वायु गुणवत्ता के मामले में शहरों की सूची में दिल्ली 281वें स्थान पर सबसे नीचे है। ‘रेस्पायर लिविंग साइंसेज’ की ओर से 3 से 16 नवंबर तक 281 शहरों में पीएम 2.5 के स्तर का विश्लेषण किया। मुख्य प्रदूषक पीएम 2.5 था। ये 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम व्यास वाले सूक्ष्म कण होते हैं। यह मोटे तौर पर एक मानव बाल की चौड़ाई के बराबर होते हैं। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली/एनसीआर में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है।

बुलेटिन में कहा गया कि दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 से 27 डिग्री सेल्सियस और 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच है। अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा और क्षेत्र के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुलेटिन में आगे कहा गया कि बुधवार को दिन के समय मुख्य रूप से हल्के कोहरा/धुंध की स्थिति रही, जिसमें उत्तर-पश्चिम दिशा से 6 से 10 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल रही थीं और रात के समय हवा शांत थी।

आईएमडी के मुताबिक 21 नवंबर की सुबह सफदरजंग हवाई अड्डे पर हल्का कोहरा छाया रहा। सफदरजंग हवाई अड्डे पर सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 600 मीटर की सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई, जो उसके बाद सुधरकर साढ़े नौ बजे 700 मीटर हो गई। दोपहर में मुख्य रूप से दक्षिण-पश्चिम दिशा से 8 किमी प्रति घंटे से कम गति से हवाएं चल रही थीं।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति