400 के.व्ही. वोल्टेज या उससे अधिक वोल्टेज की ट्रांसमिशन लाइनों के मेंटेनेन्स में होता है बेयर हेंड टेक्निक के हॉट सूट का इस्तेमाल

भोपाल
महाकौशल विज्ञान मेले में एम.पी. ट्रांसको के स्टाल में प्रदर्शित एक्सट्रा हाईटेंशन लाइनों के मेंटेनेन्स में उपयोग में आने वाली बेयर हेंड टेक्निक के हॉट सूट पर कुछ भ्रांतियां हैं। इस संबंध में एम.पी. पावर ट्रांसमिशन कंपनी यह स्पष्ट करती है कि बेयर हेंड टेक्निक के हॉट सूट का इस्तेमाल 400 के.व्ही. एवं उससे अधिक वोल्टेज लेवल की ट्रांसमिशन लाइनों के मेंटेनेन्स के लिये ही किया जाता है। एम.पी. पावर ट्रांसमिशन कंपनी 400 के.व्ही. लाइनों के लाइव मेंटेनेन्स में एरियल इंसूलेटेड वर्क प्लेटफार्म के साथ इस हॉट सूट का उपयोग कर ट्रांसमिशन लाइनों का मेंटेनेन्स करती है।

सामान्यतः 220 एवं 132 के.व्ही. की ट्रांसमिशन लाइनों के मेंटेनेन्स में भी इस सूट का इस्तेमाल नही होता है। 220 के.व्ही. तथा 132 के.व्ही. की लाइव ट्रांसमिशन लाइनों का सुधार हॉट स्टिक तकनीक के माध्यम से किया जाता है, जिसका प्रशिक्षण केन्द्र सरकार के हॉट लाइन प्रशिक्षण संस्थान बैंगलुरू में दिया जाता है। इस हॉट लाइन स्टिक तकनीक से प्रशिक्षित कर्मियों को ही 400 के.व्ही. एवं अधिक वोल्टेज पर कार्य करने के लिए बेयर हेंड टेक्निक के माध्यम से हॉट सूट पहनकर सुधार कार्य हेतु प्रशिक्षण दिया जाता है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति