राजस्थान-पाली के अस्पताल में गंदगी और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर भड़के डीएम

पाली.

जिला कलेक्टर एल एन मंत्री शुक्रवार को रोहट पहुंचे और अस्पताल, स्कूल एवं अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में पसरी गंदगी देखकर खफा हुए कलेक्टर ने व्यवस्थाएं सुधारने एवं अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।

अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थिति रजिस्टर चेक किया, जिसमें लेखाकार की उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर उन्होंने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी के साथअन्य कर्मचारियों के भी खाली कॉलम देख कार्रवाई करने व नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

दिए ये निर्देश
इस दौरान जब डीएम एमरजेंसी वार्ड में पहुंचे तो बेड पर बिछी हुई चादर पर दाग दिखाई देने, ओटी कक्ष में पानी नहीं आने व ओटी में बने शौचालय व परिसर में साफ-सफाई नहीं होने पर अधिकारियों को खरी खोटी सुनाते हुए सफाई ठेकेदार को नोटिस थमाने व पाबंद करने के निर्देश दिए।

प्रसूताओं से की मुलाकात
डी एम एल एन मंत्री ने लेबर रूम में भर्ती प्रसूताओं से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और उपचार में परेशानी आने पर निसंकोच शिकायत करने की अपील की।

शौचालयों की गंदगी देखकर लगाई फटकार
डीएम ने जब शौचालयों की स्थिति देखी तो वे गंदगी देखकर उन्होंने स्टाफ से ये तक कह दिया क्या आप के घर में भी ऐसा ही होता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीज स्वस्थ होने आता है न कि बीमार होने के लिए। उन्होंने कहा कि सरकार जब पैसा दे रही है तो उन पैसों का उपयोग करें और अस्पताल परिसर को साफ-सुधरा रखें।

स्कूल का किया निरीक्षण
डीएम अस्पताल के निरीक्षण के बाद राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल पहुंचे और  विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्य के बंद होने एवं कचरे को देख रमसा के संबंधित अधिकारी को फोन पर  कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने  कक्षाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से भी चर्चा करते हुए पोषाहार की गुणवत्ता, मैदान क्लास रूम, पानी बिजली आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी भी ली।

ये रहे मौजूद
डीएम के निरीक्षण के दौरान रोहट उपखंड अधिकारी पूरन कुमार, तहसीलदार प्रकाश पटेल, डॉक्टर वागाराम पटेल, संस्था प्रधान मौजूद रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति