ऑनलाइन जोइनिंग के विरोध में अध्यक्ष ने की जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात

डिंडोरी
आदिवासी बहुल क्षेत्र डिंडोरी में संचालित शिक्षा विभाग के मॉडल स्कूलों में विगत कई वर्षों से करात कार्यरत अतिथि शिक्षक का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधिकारी  रति सिंह सिंधराम जी से जिला अध्यक्ष इमरान मलिक की अगुवाई में भेंट की और बताया की लोक शिक्षण संचनालय की वर्तमान में शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए जो बीच सत्र में ऑनलाइन जोइनिंग भोपाल के माध्यम से नए अतिथि शिक्षकों की जॉइनिंग दी जा रही है इसका संघ पुरजोर विरोध करता है और आपके संज्ञान में यह बात लाना चाहता हूं कि सत्र के प्रारंभ होने पर ऑनलाइन सुविधा न होने के कारण रिक्त पदों की प्रदर्शन पोर्टल पर हो रहा था जिसका हल ऑफलाइन भर्ती कर शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की व्यवस्था की गई थी

लेकिन सरकार की कुंभ करनी नींद जागने के बाद नवंबर के अंतिम सप्ताह में ऑनलाइन जॉइनिंग करा कर मॉडल स्कूलों में भेजा जा रहा है जो की पहले से कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए के साथ अन्याय है क्योंकि यह अपनी सेवा प्रारंभ से ही देते आए और अब बीच सत्र में कहां जाएं इसी तारतम्य में जिला अध्यक्ष इमरान मलिक जिला मीडिया प्रभारी आनंद कटारिया बजाग से आए हुए हमारे साथी शिवरात्रि नंदाशिवराति नंदा, लक्मण मरावी, बलवेन्द्र बघेल, सुभाष धुर्वे, किशोर नागेश, कमल, जया सोनवानी, रोशी सोनी, संध्या, वर्षा मरावी गीतांजलि धुर्वे ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं अवगत कराया और शिक्षा अधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया और तुरंत पत्राचार कर वरिष्ठ कार्यालय में जानकारी प्रेषित की गई और आगामी कार्यवाही होने तक किसी भी प्रकार का कोई अवरोध पुरानी अतिथि शिक्षकों पर नहीं आएगा साथ ही साथ दूर दराज से आए अतिथि शिक्षकों ने बताया कि इनका विगत दो माह से अधिक समय हो जाने पर भी मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है

इसके लिए भी शिक्षा अधिकारी महोदय ने मार्गदर्शन हेतु भोपाल पत्राचार कर जानकारी चाहिए जल्द ही इसका निराकरण होगा ऐसा उन्होंने कहा। बजाग से आए हुए साथी अतिथि शिक्षकों ने जिला अध्यक्ष इमरान मलिक को अपने बीच पाकर उत्साह से एवं उनकी कार्यकुशलता को सराहा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति