सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाल रहे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पैरों में छाले पड़े

 छतरपुर.
 सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाल रहे बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पैरों में छाले पड़ गए हैं. पैदल चलते-चलते उनके पैरों में चोट लग गई. उन्होंने वहीं पैरों में पट्टी बांध ली. वे चोटिल पैरों के साथ ही पैदल चल रहे हैं. बता दें, सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 22 नवंबर को छतरपुर पहुंची. यहां प्रवेश करते ही हिंदू समाज के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी यात्रा पर फूल बरसा कर उसका स्वागत किया. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि बागेश्वर धाम के पंडित शास्त्री हमारे आराध्य हैं. हमें उनका बड़ी बेसब्री से इंतजार था.

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि हम सभी सुबह 9 बजे से उनका इंतजार कर रहे थे. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि जो भी लोग यात्रा से सांप्रदायिक सौहाद्र बिगाड़ने की बात कर रहे हैं वह लोग गलत बोल रहे हैं. हम सभी छतरपुर में एक साथ रहते हैं. बाबा बागेश्वर धाम भी हम लोगों का बहुत सहयोग करते हैं. इसलिए हम लोगों के स्वागत के लिए आए हैं. एक शख्स ने कहा कि मेरा खुद का होटल है. उस होटल में मैं बाबा के आशीर्वाद से बगैर लहसुन प्याज का भोजन बनाता हूं. बड़ी संख्या में बाबा के भक्त हमारे होटल में आकर भोजन करते हैं.

लोगों में भारी उत्साह
गौरतलब है कि, बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन की यात्रा भारी उत्साह के साथ छतरपुर शहर में प्रवेश कर गई. पंडित शास्त्री ने अपने हजारों भक्तों के साथ लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं. शहर में करीब 117 जगह विभिन्न समुदायों, समाजसेवियों और धर्म प्रेमी लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. सड़कों पर चारो तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है. गौरतलब है कि हजारों लोग भगवा झंडा और तरह-तरह के पोस्टर लेकर यात्रा में शामिल हुए हैं.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति