मध्यप्रदेश के पचमढ़ी 6.6 डिग्री से. के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा, ठंड ने पकड़ा जोर

भोपाल
मध्यप्रदेश में नवंबर माह में ही ठंड तीखे तेवर दिखाने लगी है। उत्तर की ओर से आ रही सर्द हवाओं के असर से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। शनिवार को मध्य प्रदेश में हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मंडला सबसे सर्द रहा। राजधानी भोपाल, उमरिया, राजगढ़ समेत छह जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

भोपाल में 9 डिग्री से नीचे पारा
भोपाल में रात का पारा लुढ़ककर 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, साथ ही यह सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा और यहां शीत लहर चली। यहां एक दिन पहले रात का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो पिछले 10 वर्ष में नवंबर माह का सबसे कम तापमान रहा।

उत्तर के पहाड़ों में बर्फबारी
मौसम विज्ञानियों के अनुसार कश्मीर व लद्दाख में हो रही बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है।
वहीं पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम (12.6 किमी की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 250 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) भी बना हुआ है,
जिसके कारण उत्तरी हवाएं प्रदेश में दाखिल हो रही है।
यही वजह है कि रात का पर लगातार लुढ़क रहा है।
इसके अलावा मध्य पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बरकरार है।
राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हवाओं का रुख बदलने से रविवार रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

आ रहीं सर्द हवाएं
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि जेट स्ट्रीम और प्रति चक्रवात के प्रभाव से लगातार सर्द हवाएं मध्य प्रदेश की तरफ आ रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। हालांकि प्रति चक्रवात कुछ कमजोर पड़ गया है। उधर, बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के शनिवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलने लगेगा, जिसके चलते रविवार से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति