अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा से जुड़ने के लिहाज से एक और कदम, भोपाल एयरपोर्ट पर करेंसी एक्सचेंज काउंटर शुरू

भोपाल
राजधानी के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू हो गई है। अब यहां करंसी एक्सचेंज काउंटर भी खुल गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने शुक्रवार इस काउंटर का विधिवत पूजन कर उद्घाटन किया।

यात्रियों को सहूलियत
राजा भोज एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल सुविधाओं की दृष्टि से यह अहम सुविधा है। इससे अब एयरपोर्ट पर आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अपनी मुद्रा बदलने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस काउंटर के खुलने के साथ राजा भोज एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द शुरू होने की संभावना को भी बल मिला है।

धीरे-धीरे सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं
गौरतलब है कि फिलहाल भोपाल से एक भी इंटरनेशनल उड़ान नहीं है। कुछ माह पहले ही इस एयरपोर्ट को कस्टम दर्जा मिला था। यहां इमिग्रेशन विंग भी बना लिया गया है और ई-गेट भी बनकर तैयार हो गए हैं। फिलहाल, जो यात्री भोपाल से दिल्ली एवं मुंबई से होते हुए इंटरनेशनल कनेक्टिंग उड़ानों से विदेश जाते हैं, उन्हें यहां पर करंसी एक्सचेंज काउंटर खुलने से सुविधा हो जाएगी। ऐसे यात्रियों को संबधित देश की करंसी भोपाल में ही मिल जाएगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा।

क्लब सेवन कंपनी करेगी संचालन
पीआरएस सिद्धार्थ यादव ने बताया कि राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर विमानपत्तन प्राधिकरण पूरी तरह सजग है और इस दिशा में निरंतर नई सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। क्लब सेवन नामक कंपनी करंसी एक्सचेंज काउंटर को चलाएगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार दो साल में राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अब यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ देश का प्रमुख एयरपोर्ट बन गया है।
इस काउंटर के उद्घाटन मौके पर कमांडेंट अतुल कुमार, मानसिंह ,आलोक त्रिपाठी, शिवनारायण पटेल, कॉमर्शियल हेड केपी सिकरवार समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति