गूगल मैप कार सवारों के लिए काल बनकर आया, निर्माणाधीन पुल से रामगंगा में गिरी कार, दो सगे भाई सहित तीन की मौत

बरेली
रविवार सुबह फरीदपुर के अल्लपुर गांव में गूगल मैप कार सवारों के लिए काल बनकर आया। निर्माणाधीन पुल पर कार चढ़कर रामगंगा में गिर गई, जिससे दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गाजियाबाद की तरफ से आ रहे तीन कार सवार गूगल मैप के जरिए यहां से निकल रहे थे। गूगल मैप ने निर्माधीन पुल से होकर रास्ता बताया, जिसको पार करने के लिए वह आगे बढ़े। इस दौरान काफी कोहरा होने की वजह से वह आगे देख नहीं पाए और रामगंगा में गिर गए। सुबह-सुबह निकले ग्रामीणों ने रामगंगा में खून बहते देखा, तो वह चौंक गए। उन्होंने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार के अंदर तीन लोगों को देखा, जिसमें दो की मौत हो चुकी थी। एक गंभीर हालत में मिले व्यक्ति ने मरने से पहले बताया कि गूगल मैप ने बताया था कि इस रास्ते से आगे जा सकते हैं। तीनों फर्रूखाबाद के रहने वाले थे। पुलिस और प्रशासन हादसे के बाद जांच में जुट गया है।

प्रशासन की लापरवाही भी मौत का कारण
दातागंज (बदायूं) से फरीदपुर (बरेली) को जोड़ने वाले पुल का आधा हिस्सा पिछले साल भारी बारिश में गिर चुका था। उसके बाद सेतु निगम की ओर से यहां दो फीट ऊंची कच्ची दीवार बनाई गई थी, जिससे लोग आगे न जाएं। वह भी धीरे-धीरे दरककर हट गई थी। इस बीच पुल पर यातायात के लिए कोई पुख्ता सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं।

ये है पूरा मामला
रविवार सुबह फर्रुखाबाद निवासी दो भाई कौशल और विवेक अपने दोस्त के साथ गाजियाबाद की तरफ से निकले थे। इस बीच रास्ता पता न होने पर उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया। उसके बाद तीन कार लेकर पुल पर चढ़ गए। पुल आगे पूरा नहीं बना था। वह कोहरे के कारण यह देख नहीं पाए और कार सहित रामगंगा में गिर गए। तीनों की मौत मौके पर ही हो गई।

सुबह गांव के लोगों ने पानी में बहता देखा खून
अल्लपुर गांव के लोग सुबह काम के लिए निकले तो रामगंगा में खून बहते देखा। उन्होंने आगे जाकर देखा तो एक कार में तीन लोग खून से लथपथ पड़े हुए थे। दो की मौत हो चुकी थी, लेकिन तीसरा गंभीर घायल था। उसने मरने से पहले जानकारी दी कि उनको गूगल मैप ने इस रास्ते की जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

निर्माणाधीन पुलिस की नहीं थी जानकारी
राहुल सिंह, इंस्पेक्टर फरीदपुर ने कहा कि तीनों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि पुल निर्माणाधीन स्थिति में है। ऐसे में वह बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र से कार पुल पर चढ़ गई, जिसके बाद फरीदपुर क्षेत्र में गिरी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति