एनसीपी लीडर छगन भुजबल के बयान ने हलचल फिर बढ़ा दी, कहा-अजित पवार भी सीएम बन सकते हैं

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद महायुति गठबंधन के भीतर मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा गरम है। अभी तक यह साफ नहीं है कि राज्य में सीएम की कुर्सी शिवसेना, भाजपा या एनसीपी नेता को मिलेगी। इस बीच, एनसीपी लीडर छगन भुजबल के बयान ने हलचल फिर बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि अजित पवार भी सीएम बन सकते हैं। भुजबल ने कहा, 'तीनों दल एक साथ बैठेंगे और तय किया जाएगा कि हमारा नेता कौन होगा। हम तीनों दल एकसाथ बैठेंगे और तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। अजित पवार भी सीएम बन सकते हैं। उनका स्ट्राइक रेट बहुत अच्छा है।'

छगन भुजबल ने कहा कि आज हमारे सभी विधायक बैठक में आए। कई विधान परिषद सदस्य भी आए थे। इस दौरान सभी ने तय किया कि विधानसभा में हमारा नेतृत्व अजित पवार करेंगे, लेकिन सीएम कौन होगा, ये हम तीनों दल मिलकर तय करेंगे। वहीं, एनसीपी के पुणे अध्यक्ष दीपक मानकर ने भी अजित पवार के समर्थन में बयान दिया। उन्होंने कहा, 'NCP के कार्यकर्ता चाहते हैं कि अगर दादा (अजित पवार) होंगे, तो महाराष्ट्र को एक अच्छी दिशा मिलेगी। दादा में काम करने की क्षमता है। हम जानते हैं कि पिछले 2.5 वर्षों में उन्होंने महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री के रूप में किस तरह का काम किया।'

'पीएम मोदी और अमित शाह लेंगे फैसला'
दीपक मानकर ने कहा कि महायुति सबको साथ लेकर चल रही है। पीएम मोदी और अमित शाह फैसला लेंगे, सभी साथ बैठेंगे। फडणवीस, शिंदे और दादा (अजित पवार) तीनों ही सक्षम हैं। वहीं, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महायुति नेता और भाजपा नेतृत्व यह तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी। चुनाव परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी शामिल है।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति