एनसीपी ने अपने अध्यक्ष अजित पवार को महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी का नेता चुना

मुंबई
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने रविवार को अपने अध्यक्ष अजित पवार को महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी का नेता चुना है। पार्टी ने 58 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ने के बाद रिकॉर्ड 41 सीटें जीती हैं। पिछले साल जुलाई महीने में अपने चाचा शरद पवार से अलग होने वाले अजित पवार के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद यह बात साफ हो चुकी है कि एनसीपी के ज्यादातर समर्थक अजित पवार के साथ खड़े हैं। अजित पवार ने आज (24 नवंबर) दक्षिण मुंबई में नवनिर्वाचित विधायकों का स्वागत किया और विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन की समीक्षा की।

हर पल महाराष्ट्र की जनता के लिए काम करेगी पार्टी
अजित पवार ने पार्टी की सफलता का श्रेय लाडकी बहीण योजना और मुफ्त बिजली सहित कई कल्याणकारी और विकास योजनाओं को दिया। उन्होंने विधायकों से कहा कि मतदाताओं द्वारा दिए गए भारी जनादेश के कारण महायुति सरकार 100 प्रतिशत स्थिर सरकार होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि उनका ध्यान राज्य भर में संगठन को और मजबूत करने और एनसीपी के लिए राष्ट्रीय दर्जा वापस हासिल करने पर होगा। उन्होंने पार्टी विधायकों से राज्य में राकांपा को मजबूत करने में बड़े पैमाने पर योगदान देने का आह्वान किया।

सीएम पद को लेकर खींचातान
बता दें कि अजित पवार के समर्थक चाहते हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए। हालांकि, शनिवार को देवेंद्र फडणवीस ने दो टूक कहा था कि सीएम पद का चुनाव विधायकों के साथ बैठकर ही की जाएगी। वहीं, एकनाथ शिंदे भी यह बात कहा है कि जरूरी नहीं कि जिस पार्टी के पास सबसे ज्यादा सीटें हैं, उसी पार्टी का नेता सीएम बने।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति