आईपीएल 2025: अर्शदीप पर हुई नोटों की बारिश, पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में खरीदा

जेद्दाह
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी का आगाज हो चुका है। मार्की खिलाड़ियों के  पहले सेट में अर्शदीप सिंह से शुरुआत हुई। दो करोड़ के आधार मूल्य वाले इस खिलाड़ी पर सभी टीमों ने जमकर बोली लगाई। पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल कर उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद से खरीद लिया। एसआरएच ने उन पर 16.75 करोड़ की बोली लगाई थी।
 
पंजाब ने किया आरटीएम का इस्तेमाल
अर्शदीप पर बोली की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स ने की थी और उन्हें लेने के लिए सीएसके तथा दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुछ देर तक जंग हुई। बाद में राजस्थान और गुजरात भी बोली में कूदे, लेकिन अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने 15.75 करोड़ रुपये में बोली लगाई। हैदराबाद के बोली लगाते ही पंजाब से अर्शदीप के लिए आरटीएम का इस्तेमाल करने के बारे में पूछा गया। पंजाब ने अर्शदीप पर रुचि जताई। इसके बाद हैदराबाद ने 18 करोड़ रुपये की पेशकश की जिसके लिए पंजाब तैयार हो गया।

विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे अर्शदीप
मेगा नीलामी से पहले पंजाब ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। अर्शदीप टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के दूसरे सफल गेंदबाज हैं। अर्शदीप ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई चार मैचों की टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था। अर्शदीप सिंह के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 65 मैचों में 76 विकेट चटकाए हैं।

अर्शदीप का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर
बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने भारत के लिए 2022 में डेब्यू किया था। अब तक खेले 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 95 विकेट हासिल किए हैं। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में युजवेंद्र चहल से सिर्फ एक कदम दूर हैं।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति