IPL 2025 Mega Auction: इन 5 खिलाड़ियों को नहीं मिली उम्मीद के मुताबिक रकम

मुंबई
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में करोड़ों रुपये पानी की तरह बह रहे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीद कर इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर बना दिया है. उनके अलावा श्रेयस अय्यर पर लगी 26.75 करोड़ की बोली ने सनसनी मचा दी है, उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा है. मगर नीलामी में अब तक कुछ ऐसे नाम भी हैं, जो बहुत महंगे बिक सकते थे लेकिन टीमों ने उन्हें बहुत सस्ते में खरीद कर खुद को बंपर फायदा पहुंचाया है.

1. केएल राहुल – 14 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स)
केएल राहुल को आईपीएल 2024 के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स ने रिलीज किया था. वो कप्तान रहे हैं, विश्व-स्तरीय विकेटकीपर हैं और एक टॉप बल्लेबाज भी हैं. इतनी प्रतिभाओं को देखते हुए उनपर बोली कम से कम 20-25 करोड़ जाने की उम्मीद की जा रही थी. मगर दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें महज 14 करोड़ रुपये में खरीद कर काफी बढ़िया खरीद को अंजाम दिया है.

2. ग्लेम मैक्सवेल – 4.20 करोड़ (पंजाब किंग्स)
ग्लेन मैक्सवेल साल 2020 से RCB के लिए खेल रहे थे और पिछला सीजन खेलने के लिए उन्हें 11 करोड़ रुपये की सैलरी मिली थी. लेकिन इस बार पंजाब किंग्स ने उन्हें महज 4.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. मैक्सवेल आखिरी बार साल 2017 में पंजाब के लिए खेलते दिखे थे.

3. रचिन रवींद्र – 4 करोड़ (CSK)
रचिन रवींद्र ने पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. पिछले सीजन उन्होंने 10 मैचों में CSK के लिए 222 रन बनाए थे. वो अपने 160 से अधिक स्ट्राइक रेट की वजह से चर्चाओं में आए थे. रवींद्र के इंटरनेशनल क्रिकेट में बढ़ते कद को देखते हुए 4 करोड़ रुपये की रकम बेहद कम दिखाई पड़ती है.

4. एडन मार्करम – 2 करोड़ (LSG)
एडन मार्करम दक्षिण अफ्रीकी टीम के मौजूदा कप्तान हैं. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके बेस प्राइस यानी 2 करोड़ रुपये में खरीदा है. मार्करम आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी भी कर चुके हैं और उनका क्रिकेट आईक्यू लाजवाब है. इसके बावजूद उनपर किसी ने 2 करोड़ रुपये से अधिक बोली नहीं लगाई.

5. मिचेल मार्श – 3.40 करोड़ (LSG)
मिचेल मार्श बैटिंग में बड़े-बड़े हिट लगाने के लिए मशहूर हैं और गेंदबाजी से भी निरंतर विकेट चटकाते आए हैं. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 666 रन और 37 विकेट लिए हैं. पिछला सीजन खेलने के लिए उन्हें DC ने 6.50 करोड़ रुपये की सैलरी दी थी, लेकिन इस बार लखनऊ ने उन्हें 3.40 करोड़ की रकम देकर सस्ते में खरीदा है.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति