चोर गिरोह सक्रिय, शादी के सीजन में मौका पाते ही गहने और कैश पर करते है हाथ साफ

भिलाई

जैसे ही शादी का सीजन शुरू हुआ, चोरी करने वालों का गैंग भी सक्रिय हो गया है। ये बदमाश अब शादी समारोहों में मेहमानों के रूप में पहुंचकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में अंजोरा के मैरी गोल्ड रिसॉर्ट में एक शादी समारोह के दौरान भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक बैग पर चोर गिरोह ने हाथ साफ कर दिया, जिसमें गहने और पैसे थे। इस घटना की रिपोर्ट अंजोरा चौकी में दर्ज कराई गई है, लेकिन चोर का कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है।

यह पहली बार नहीं है कि इस तरह की चोरी की घटनाएं हुई हो। बीते साल पुलगांव के एक मैरिज पैलेस में भी शादी के दौरान चोरी हुई थी, लेकिन उस मामले में भी आरोपी का अब तक पता नहीं चल पाया है। अब एक बार फिर से इन चोर गिरोहों की सक्रियता बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, खासकर बालाघाट और महाराष्ट्र के गोंदिया क्षेत्र से जुड़े गिरोहों की। इन गिरोहों का लक्ष्‍य यही होता है कि ये लोग महंगे कपड़े पहनकर शादियों में मेहमानों के रूप में शामिल होते हैं और मौका पाते ही चोरी कर भाग जाते हैं।naidunia_image
अंजोरा चौकी में दर्ज एफआईआर से यह पुष्टि हो चुकी है कि इन गिरोहों के बदमाशों ने अपनी सक्रियता शुरू कर दी है। 20 नवंबर को हुई घटना में चुराए गए गहनों और पैसों से भरे बैग के बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

गिरोह में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

यह गिरोह सिर्फ पुरुषों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें महिलाएं और बच्चे भी सक्रिय रूप से शामिल होते हैं। ये सदस्य अच्छे कपड़े पहनकर समारोह में शामिल होते हैं। महिलाएं और बच्चे खासतौर पर स्टेज के सामने रहते हैं, जहां वे महंगे सामानों पर नजर रखते हैं और जैसे ही कोई मौका मिलता है, चोरी कर फरार हो जाते हैं। पिछले साल पुलगांव में हुई चोरी की घटना में भी एक बच्चे का हाथ था, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मिला था, लेकिन उसे पकड़ने में पुलिस नाकाम रही।

शादी के सीजन में इन गिरोहों के बढ़ते खतरे के बीच, स्थानीय प्रशासन को कड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, ताकि इन अपराधियों को पकड़ा जा सके और और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति