छत्तीसगढ़-बालोद की नगर पंचायत के 1.37 करोड़ के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी

बालोद.

बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर पंचायत करोड़ों के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के आरोपों के कारण सुर्खियों में है। एक करोड़ 37 लाख रुपए के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी व दस्तावेज में कूटरचना के आरोप जिला कांट्रेक्टर एसोसिएशन बालोद व निविदा में शामिल ठेकेदारों ने लगाए हैं इसके साथ ही राजहरा नगरीय निकाय में भी भ्रष्ट्राचार का आरोप लगा है।

जिसपर सांसद भोजराज नाग ने लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही है तो भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने 5 साल के भ्रष्ट्राचार का तरीका भाजपा शासन में अपनाने का आरोप अधिकारियों पर लगाया है वहीं विधायक कुंवर सिंह निषाद ने इसे सरकार की नाकामी बताई है।

चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप
निविदा में हिस्से लेने वाले ठेकेदारों ने अपने चाहते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने कूट रचना रचना का आरोप लगाया है यहां पर प्रकाश शर्मा ने बताया कि पहले तय सीमा में टेंडर फॉर्म जमा करने कहा गया तो केवल तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इसके बाद अपने चेहरे ठेकेदारों के लिए इन्होंने मनमानी ढंग से समय बढ़ा दिया जिसके बाद इसी काम के लिए 13 ठेकेदारों ने हिस्सा लिया जिसमें से 10 ठेकेदार उनके पहचानते हैं उन्होंने कहा कि यहां पर नगर पंचायत में कांग्रेसीकरण करने की कोशिश की जा रही है जिसकी हमने उच्च स्तरीय शिकायत दर्ज कराई है।

सांसद ने कही कार्रवाई की बात तो विधायक ने लगाया आरोप
पूरे घटनाक्रम के सवालों पर सांसद भोजराज नाग ने लापरवाही बर्दाश्त नहीं होने और इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई की बात कही है तो वही विधायक कुंवर निषाद ने कहा कि बड़ी ही चिंता की बात है कि जो पहले हुआ नहीं वो होने लगा है उन्होंने कहा टेंडर प्रक्रिया में व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कूट रचना की जा रही है विष्णु देव सहायक के सुशासन की पोल यहां पर खुलने लगी है।

कलेक्टर ने गठित की जांच समिति
टेंडर लापरवाही के मामले पर कांट्रेक्टर एसोसिएशन की शिकायत के बाद कलेक्टर नहीं जांच समिति गठित की है जिसमें एसडीएम शिवनाथ बघेल, सहायक कोषालय अधिकारी नेमेंद्र देशमुख और जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के महा प्रबंधक गोपाल राव को शामिल किया गया है जांच कहां तक पहुंची इसके लिए एसडीएम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया और कार्यालय में भी नहीं थे हालांकि जांच होने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

दस्तावेज करते हैं गायब
ठेकेदार रजत भंसाली, और महावीर तातेड नहीं बताया कि हम सब सारे रास्ता भेज लगते हैं उसके बावजूद भी अधिकारियों द्वारा यह कहकर हमारे फार्म को रिजेक्ट किया जाता है और कमियां बताई जाती है कि आपका दस्तावेज पूरे नहीं है हम पुराने ठेकेदार हैं और सारे दस्तावेज नियम के हिसाब से लगते हैं परंतु न जाने क्यों यहां पर नगर पंचायत में जबरदस्ती हमारे को परेशान कर रहा जा रहा है और अन्य ठेकेदारों को जो अधिकारियों के चाहते हैं उन्हें लाभ पहुंचाने की साजिश रची जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति