कॉमन एडमिशन टेस्ट रिजल्ट की घोषणा जनवरी के सेकेंड वीक में जारी कर सकता है

नई दिल्ली
कॉमन एडमिशन टेस्ट रिजल्ट की घोषणा जनवरी के सेकेंड वीक में जारी कर सकता है। आईआईएम की ओर से नतीजो का एलान आधिकारिक वेबसाइट https://iimcat.ac.in पर किया जाएंगा। रिजल्ट से परीक्षार्थियों के लिए उत्तरकुंजी जारी होनी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैट आंसर-की दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है। हालांकि, एग्जाम की आंसर-की रिलीज होने के संबंध में आधिकारिक कोई सूचना नहीं जारी हुई है, इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए नजर बनाएं रखें।

24 नवंबर को आयोजित हुई थी कैट परीक्षा
इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ मैनेजमेंट कोलकाता की ओर से कैट परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर, 2024 को किया गया था। यह एग्जाम देश के 170 शहरों में किया गया था। अब परीक्षार्थियों को उत्तरकुंजी और रिस्पॉस शीट रिलीज होने का इंतजार है, जो जल्द ही जारी हो सकती है। उत्तरकुंजी जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपने क्वैश्चचन की जांच कर सकेंगे। साथ ही अगर किसी प्रश्न पर कोई आपत्ति है तो ऑब्जेक्शन उठा सकेंगे। उत्तरकुंजी पर आपत्तियां एकत्र करने के बाद संस्थान की ओर से फाइनल आंसर-की और नतीजो का एलान किया जाएगा। रिजल्ट जनवरी के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है फिलहाल संस्थान ने नतीजे की कोई डेट अभी तक नहीं जारी की है।

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल iimcat.ac.in पर जाना होगा। अब, होमपेज पर उपलब्ध कैट एग्जाम आंसर-की पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।अब उत्तर कुंजी पीडीएफ पेज पर जाएं। लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें। अब कैट उत्तर कुंजी 2024 पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। इसे डाउनलोड करें और भविष्य की आवश्यकता के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें। बता दें कि कैट परीक्षा के माध्यम से कैंडिडेट्स देश के विभिन्न इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ मैनेजमेंस्ट (IIM) संस्थानों में प्रवेश पा सकेंगे। इस एग्जाम के लिए आवेदन फॉर्म 1 अगस्त, 2024 से स्वीकार करना शुरू हुए थे। वहीं, 20  सितंबर, 2024 तक परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे। वहीं, 24 नवंबर को एग्जाम कंडक्ट कराया गया था। इसके बाद अब उम्मीदवार उत्तरकुंजी की राह देख रहे हैं।  इस एग्जाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति