घर पर बैठे यूं करें बैंक एग्जाम की तैयारी

किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी खुद की तैयारी ज्यादा महत्व रखती है। अगर आप किसी संस्थान से कोचिंग करते हैं तो भी घर आकर आपको प्रैक्टिस करनी पड़ेगी। आप चाहें तो घर बैठे-बैठे भी तैयारी कर सकते हैं। घर से तैयारी करने के कुछ फायदे भी हैं। एक तो फीस के रूप में जाने वाला आपका पैसा बच जाता है। दूसरी ओर कोचिंग संस्थान तक जाने-आने वाले समय की बचत होती है।

ऑनलाइन हेल्प
मौजूदा समय में आईटी क्षेत्र की क्रांति से काफी आसानी हो गई है। अब घर बैठे-बैठे कोई भी कोर्स ऑनलाइन कर सकते हैं। बैंकिंग की तैयारी के लिए भी आप किसी ऑनलाइन इंस्टिट्यूट से जुड़ सकते हैं। उसके माध्यम से आप अपनी कमजोरी और तैयारी के स्तर को जान सकते हैं और फिर उसी हिसाब से अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। आपको सभी सेक्शन के अहम पॉइंट्स को ढंग से क्लियर करना चाहिए। आइए आपको किस सेक्शन की तैयारी कैसे करनी चाहिए, बताते हैं…

रीजनिंग ऐप्टिट्यूड
सिलोजिजम, मशीन इनपुट आउटपुट, पजल टेस्ट आदि का बैंक पीओ में काफी वेटेज होता है। 6 महीने पहले से तैयारी करके आप इन पर कमांड हासिल कर सकते हैं। वर्बल रीजनिंग की चिंता न करें क्योंकि उस पर कमान हासिल करने में सिर्फ 1 से 2 महीने लगते हैं।

क्वॉन्टिटेटिव ऐप्टिट्यूड
गणित के सवालों को तेजी से हल करने की ट्रिक सीखें। रोजाना के जीवन में दिमाग में ही जोड़, घटाव, गुणा और भाग की प्रैक्टिस करें। सरलीकरण, औसत, प्रतिशतता, अनुपात एवं समानुपात, लाभ और हानि एवं आंकड़ा विश्लेषण की जड़ से जानकारी हासिल करें।

इंग्लिश लैंग्वेज
पिछले कुछ सालों से इस सेक्शन की कठिनाई का स्तर बढ़ता जा रहा है। इसको क्लियर करने के लिए आपको इंग्लिश लैंग्वेज का अच्छा रीडर होना चाहिए। अंग्रेजी के समाचार पत्र, पत्रिका आदि को पढ़ने की आदत डालें। इसके अलावा ग्रैमर पर मेहनत करें।

कंप्यूटर नॉलेज
आपको इस सेक्शन को हल करने के लिए कंप्यूटर का जादूगर बनने की जरूरत नहीं है। अपने ऑनलाइन इंस्टिट्यूट के ऑनलाइन कंप्यूटर सेक्शन को फॉले करें। जब पूरा अध्ययन कर लें तो ऑनलाइन या ऑफलाइन ढेर सारे सवालों की प्रैक्टिस करें।

जनरल अवेयरनेस
इस सेक्शन की तैयारी के लिए एक तो करंट अफेयर्स पर ध्यान रखें। आपके आसपास देश-दुनिया में घटित होने वाली अहम घटनाओं का नोट बना लें।

 

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति