आज Retire होंगे DGP सुधीर सक्सेना, Farewell Parade में बेटी देगी सलामी

भोपाल

डीजीपी सुधीर सक्सेना आज अपनी सेवा से निवृत्त हो रहे हैं. आज मध्य प्रदेश के पुलिस महकमे के लिए बहुत खास दिन है. दरअसल आज वह होने जा रहा है जो इससे पहले पुलिस विभाग में कभी नहीं हुआ. डीजीपी सुधीर सक्सेना के सेवानिवृत्त होने पर भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य विदाई समारोह को आयोजित किया जाएगा. इस दौरान डीजीपी को सलामी दी जाएगी. खास बात यह है कि इस सलामी की जिम्मेदारी उन्हीं की डीसीपी बेटी को दी गई है.

 विदाई परेड की जिम्मेदारी बेटी को दी गई
बता दें 32 महीने के कार्यकाल के बाद आज मध्यप्रदेश पुलिस के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना सेवानिवृत्त (रिटायर) हो जाएंगे. उनकी विदाई समारोह का आयोजन मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया है. विदाई समारोह में परेड का भी आयोजन किया गया है. उनकी इस विदाई परेड की जिम्मेदारी कमांडर उनकी ही बेटी सोनाक्षी सक्सेना को दी गई, जो 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं.

दो साल पहले बने डीजीपी
सुधीर कुमार सक्सेना, जो 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस अधिकारी हैं. सक्सेना 4 मार्च 2020 को पूर्व डीजीपी विवेक जौहरी के सेवानिवृत्त होने के बाद वह प्रदेश के 30वें पुलिस महानिदेशक बने थे. उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने साइबर अपराध के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया और नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिस कार्रवाई को मजबूत किया.

पांच दिनों से जारी अभ्यास
डीजीपी सुधीर सक्सेना के सेवानिवृत्त होने को लेकर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बीते सोमवार से परेड का अभ्यास किया जा रहा है. जबकि भव्य आयोजन में पुलिस की यह टीम डीजीपी सुधीर सक्सेना को सलामी देगी. आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी है. मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में पुलिस विभाग के अनेक अफसर मौजूद रहेंगे.  सम्मानित लोगों द्वारा उनके वक्तव्य में भाषण भी दिए जाएंगे.

ग्वालियर मूल के हैं डीजीपी सक्सेना

डीजीपी सुधीर सक्सेना मूलत: ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना भोपाल में ही पुलिस उपायुक्त आसूचना के पद पर तैनात है। इससे पहले वह इंदौर में सहायक पुलिस आयुक्त और जबलपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में काम कर चुकी हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति